10:00a.m. - 6:00p.m. | Mon- Sat
support@kaahanayurveda.com
+91 9999 88 6112

+91 9999 88 6112

support@kaahanayurveda.com

Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310

नाईट फॉल के कारण और घरेलू उपचार क्या हैं? | Nightfall ke karan or gharelu upchar

स्वप्नदोष की जानकारी व घरेलू इलाज | Nightfall information and home remedies

इस हिंदी लेख में हम नाईट फॉल की समस्या (nightfall problem) पर चर्चा करेंगे।

साथ यह भी जानेंगे कि नाईट फॉल क्यों होता है? स्वप्नदोष के लक्षण क्या हैं?

और नाईट फॉल को दूर करने के घरेलू उपाय कौन से हैं?

अक्सर शादीशुदा पुरूषों को यौन समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है।

जैसे वीर्य विकार, शीघ्रपतन (premature ejaculation), नपुंसकता (impotency, erectile dysfunction), शुक्राणुओं की कमी आदि।

अगर वहीं युवा पुरूषों की बात करें, युवा वर्ग में सबसे ज्यादा nightfall ki problem देखने को मिलती है।

नाईट फॉल को आयुर्वेद में स्वप्नदोष कहा जाता है। ये समस्या व्यक्ति को शर्मिन्दा कर सकती है।

रात को या फिर एकदम सुबह को कोई अश्लील स्वप्न देखने के कारण वस्त्र में ही वीर्य स्खलित हो जाता है।

इसलिए जब व्यक्ति सुबह उठकर अपनी इस दशा को देखता है, तो उसे खुद पर ही शर्मिन्दा होना पड़ता है।

आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे हैं..

स्वप्नदोष के कारणों पर चर्चा करें तो, ये कई प्रकार के हो सकते हैं।

जैसे लिंग की कमजोर नसें, लिंग की कमजोर मांसपेशियां, वीर्य का पतलापन, हार्मोन परिवर्तन, अधिक हस्तमैथुन आदि।

इस हिंदी लेख में आपको स्वप्दोष के सरल घरेलू उपाय बतायेंगे,

जो आपको नाईट फॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

लेकिन उससे पहले बता दें कि nightfall kya hai?

नाईट फॉल क्या है? | Nightfall kya hai?

Nightfall Kya Hai - Kaahan Ayurveda

Nightfall Kya Hai – Kaahan Ayurveda

स्पष्ट रूप में कहा जाये, तो रात को सोते समय नींद में बुरे व अश्लील स्वप्न देखने के कारण

वीर्य का वस्त्र में ही निकल जाना नाईट फॉल कहलाता है।

अगर यह महीन में एक यो दो बार हो, तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

ऐसा होना स्वाभाविक है, जो कि कभी-कभी हार्मोन परिवर्तन के कारण हो जाता है।

लेकिन वहीं महीने में 4 से 5 या उससे ज्यादा बार स्वप्नदोष होने पर आपको इसके उचित उपचार की जरूरत पड़ सकती है।

ज्यादा नाईट फॉल होने के कारण शरीर कमजोर हो सकता है।

जिसके कारण थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। वजन कम हो सकता है।

यहां तक कि बाल झड़ने की समस्या भी शुरू हो सकती है।

स्वप्नदोष के लक्षण और कारण | Swapandosh ke lakshan or karan

अलग-अलग पुरुषों में स्वप्नदोष के विभिन्न कारण हो सकते हैं और आप लक्षणों द्वारा पता लगा सकते हैं कि अब स्थिति गंभीर है।

भिन्न-भिन्न व्यक्ति में नाईट फॉल के अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

वहीं आप स्वप्नदोष के लक्षणों को जानकर स्थिति की गंभीरता का अनुमान लगा सकते हैं। समय पर स्वप्नदोष का उपचार कर सकते हैं।

नाईट फॉल (स्वप्नदोष) के कारण | Nightfall ke karan

  • लंबे समय से कब्ज की समस्या होने पर।
  • कामुक व उत्तेजनात्मक दृश्य, फिल्म या फोटो देखने पर।
  • रात्रि में पेट भर के खाना खाने से या गर्म दूध का सेवन करने पर।
  • प्रोस्टेट ग्रंथि में सूजन होना।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करने पर या लंबे समय तक वीर्य बचाकर रखने पर।
  • लिंग की कमजोर नसें हों, तो भी।
  • अधिक मोटापा।
  • लंबे समय से दवाईयों का सेवन करने पर।
  • मानसिक तनाव व घबराहट की वजह से।

स्वप्नदोष के लक्षण क्या हैं? | Nightfall symptoms

  • थकान, आलस व कमजोरी बनी रहना।
  • शीघ्रपतन शिकार हो जाना।
  • एकाग्रता का भंग होते रहना।
  • मूत्र त्याग के दौरान झुनझुनाहट महसूस होना।
  • आंखों के नीचे काले घेरे बनना।
  • पैरों में सुन्नपन व टांगों में पीड़ा का अनुभव होना।
  • लिंग के मुखाने से चिपचिपा द्रव्य रिसना।
  • धीरे-धीरे आंखों से धुंधना दिखाई देना।
  • बाल झड़ना शुरू हो जाना।
  • भूख की कमी होना।

नाईट फॉल को कैसे रोकें? | Nightfall kaise roke?

Nightfall Ko Kaise Roke - Kaahan Ayurveda

Nightfall Ko Kaise Roke – Kaahan Ayurveda

जहां तक बात है कि नाईट फॉल को कैसे रोकें?

तो इसके लिए ये जानना जरूरी है कि नाईट फॉल से कैसे बचें?

देखिए स्वप्नदोष का जुड़ाव मन से भी होता है। अगर आप अपने मन पर नियंत्रण रखते हैं।

अपने मन को बुरे व अश्लील विचारों से दूर रखते हैं।

तो ये समझिए कि लगभग 90 प्रतिशत आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं या बच सकते हैं।

इसके अतिरिक्त रात्रि में तुरन्त पानी पीकर ना सोयें। ना ही गर्म दूध का सेवन करें।

भोजन भी आपको एकदम पेट भरकर नहीं खाना चाहिए।

ज्यादा तला-भुना व मसालेदार भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

रात को सोने से पहले ठंडे पानी से हाथ-पैरों को अच्छे से धोकर ही सोयें।

इन सब आसान तरीकों से आप नाईट फॉल की समस्या को रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  महिलाओं के लिए हेल्थ टिप्स

स्वप्नदोष से छुटकारा पाने के घरेलू उपचार | Home remedies for nightfall problem

Home remedies for nightfall problem

Home remedies for nightfall problem

अगर आप नाईट फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो नाईट फॉल के घरेलू उपाय जानिए। इनसे आपको नाईट फॉल की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

मूलहठी चूर्ण

कभी-कभी कब्ज के कारण भी युवाओं को स्वप्नदोष की समस्या हो जाती है। इसलिए कब्ज को भी ठीक करने की जरूरत होती है, नाईट फॉल को रोकने के लिए। अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है, तो आप मुलहठी का इस्तेमाल करें। मूलहठी का चूर्ण पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। जिसके कारण कब्ज की समस्या भी दूर होती है। अगर आप मूलहठी के चूर्ण को शहद के साथ लेते हैं, तो इससे आपकी नाईट फॉल की प्रॉब्लम भी दूर होने में मदद मिलेगी। साथ ही मूलहठी को कफनाशक औषधि भी माना जाता है।

कीकर की कच्ची फलियां

जैसा कि हमने पहले भी चर्चा की, अक्सर लिंग की नसों की कमजोरी की वजह से भी स्वप्नदोष हो जाता है। इसलिए लिंग की नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए आप कीकर की कच्ची फलियां का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से लिंग की मांसपेशियों की कमजोरी भी दूर होने में मदद मिलती है। शारीरिक कमजोर भी इसकी मदद से दूर होती है। इसके सेवन की विधि यह है कि आप कीकर की फलियों को छाया में सुखा लें। इसके बाद इसे महीन पसीकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण की मात्रा के बराबर ही इसमें मिश्री मिला लें। इस मिश्रण में से 5-5 ग्राम सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करें। इस प्रयोग से शीघ्रपतन की समस्या में भी आराम मिलता है।

अनार का छिलका

अगर आप अनार का सेवन करने के बाद अनार के छिलकों को फेंक देते हैं। तो आज के बाद ये गलती ना करें, अगर आपको स्वप्नदोष की समस्या है तो। क्योंकि अनार के छिलके स्वप्नदोष को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं। नाईट फॉल को रोकने के लिए आप अनार के छिलकों को सुखाकर आप बारीक चूर्ण तैयार कर लें। इसकी 3 ग्राम की मात्रा को सादे पानी के साथ सुबह-शाम लेना शुरू कर दें। धीरे-धीरे आपकी नाईट फॉल की समस्या दूर होने लगेगी।

आंवला

आयुर्वेद में आंवला को विशेष जड़ी-बूटी माना जाता है। इसके कई सारे स्वास्थ्य फायदे देखने को मिलते हैं। आंवला में विटामिना सी पाया जाता है, इसलिए ये प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा नाईट फॉल को ठीक करने में भी सहायक है। स्वप्नदोष के इलाज में आप 5 ग्राम आंवले का चूर्ण लेकर इसे गाय के दूध के साथ सेवन करना शुरू करें। इससे वीर्य गाढ़ा होगा। साथ ही स्वप्दोष की समस्या के साथ-साथ shighrapatan ki samasya में भी आराम मिलेगा।

इलायची

इसके गुणों का कौन नहीं जानता। विशेषकर पाचन संबधी समस्याओं में इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। स्वप्नदोष की समस्या को दूर करने के लिए आप इलाचयी का पाउडर बनाकर, इसे धागे वाली मिश्री के साथ मिलाकर। पूरे दिन में सुबह-शाम सादे पानी के साथ सेवन करें। 10 दिन के अंदर ही आपको नाईट फॉल की समस्या में आराम मिलना शुरू हो जायेगा।

नाईट फॉल से बचने के लिए दिनचर्या में करें ये परिवर्तन

  • रात को समय पर सोयें, सुबह समय पर जागें।
  • सोने से पहले हाथ-पैरों को ठंडे पानी से धोयें।
  • अश्लील विचार और आपत्तिजनक सामग्री से दूर रहें।
  • बुरी संगत को त्यागें, हस्तमैथुन करने से बचें।
  • रात को भोजन करने के बाद सोने से पहले मूत्र त्याग अवश्य करें।
  • लिंग की सफाई करके ही रात को सोयें।
  • पेनिस के बालों को ज्यादा ना बढ़ने दें।
  • सुबह की सैर करें तो नंगे पैर घास पर अवश्य टहलें।
  • रात को पेटभरकर भोजन करके ना सोयें।

स्वप्नदोष के नुकसान | Swapandosh ke nuksan

जैसे कि हमने पहले भी कहा कि महीने में एक से दो बार नाईट फॉल होना, कोई परेशानी वाली बात नहीं है। लेकिन इससे अधिक बार या लगातार यह समस्या बनी रहती है, तो इससे कुछ नुकसान हो सकते हैं। जैसे कि शरीर का कमजोर होना, गाल पिचकने लगना, थकान व कमजोरी महसूस होना, किसी काम में मन न लगना आदि।

कोई बेस्ट आयुर्वेदिक दवा नाईट फॉल के लिए बतायें? | Nightfall medicine name

SHUKRAKING (NIGHTFALL AYURVEDIC MEDICINE)

SHUKRAKING (NIGHTFALL AYURVEDIC MEDICINE)

आज जिस तरह से बाजार में आयुर्वेदिक दवाओं की भरमार चल रही है। ऐसे में किसी एक दवा का चयन करना इतना आसान नहीं है। आयुर्वेद में कई ऐसी आयुर्वेदिक दवाईयों मौजूद हैं, जो स्वप्दोष को ठीक करने का दावा करती है। ऐसे में किसी दवा का नाम सुनिश्चित कर पाना असमंजस में डाल देता है। लेकिन फिर भी कई लोगों के नीजि अनुभवों और सफल परिणाम के अनुसार आप काहन आयुर्वेदा का शुक्रकिंग (SHUKRAKING) सेवन कर सकते हैं।

शुक्रकिंग ही क्यों? | Why shukraking?

  • यह एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका कोई दुष्प्रभाव शरीर व स्वास्थ्य पर नहीं होता है।
  • इसमें मौजूद तमाम जड़ी-बूटियां इतनी असरदार और पॉवरफुल हैं कि ये नाइ्र्रट फॉल को ठीक करने में बेहद मददगार साबित होती हैं।
  • इतना नहीं वीर्य से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में ये औषधी सहायक है।
  • जैसे कि वीर्य का पतलापन, वीर्य की कमी, वीर्य में शुक्राणुओं की कमी।
  • इतना नहीं इस दवा के सेवन से स्वप्नदोष के साथ शीघ्रपतन की समस्या को भी दूर करने में विशेष मदद मिलती है।

Leave a Reply

Start typing and press Enter to search

Shopping Cart

No products in the cart.