10:00a.m. - 6:00p.m. | Mon- Sat
support@kaahanayurveda.com
+91 9999 88 6112

+91 9999 88 6112

support@kaahanayurveda.com

Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310

हाइट कैसे बढ़ाएं? | Height kaise badhaye in hindi?

रूकी हुई हाइट कैसे बढ़ायें? | Ruki hui height kaise badhaye?

अच्छी पर्सनेलिटी और खूबसूरती को कई रूपों में देखा जाता है और बेहतर कद यानी हाइट भी उन्हीं में से एक है।

एक अच्छी height का सपना हर लड़की और लड़के का होता है।

औसतन कद की बात करें तो भारत में महिलाओं की 152 सेमी. और पुरूषों की 165 सेमी. औसतन लंबाई मानी गई है।

जहां तक बात हाइट बढ़ने की उम्र से लेकर है, तो बता दें कि लड़कों का लंबाई लगभग 25 वर्ष और लड़कियों की लंबाई 21 वर्ष की उम्र के करीब तक बढ़ सकती है।

क्योंकि इस उम्र के बाद शरीर में हाइट ग्रोथ हार्मोन कम होने लगते हैं। इस हिंदी लेख में हमने यही चर्चा करने की कोशिश है कि हाइट कैसे बढ़ायें?

अब कई लोगों के मन में यह प्रश्न आ रहा है होगा कि लंबाई बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके क्या हैं?

तो हम आपको इस हिंदी लेख में यही बताने जा रहे हैं कि कद बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके क्या हो सकते हैं?

लेकिन अगर आप किसी गंभीर रोग के कारण हाइट नहीं बढ़ा पा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराने की जरूरत है।.

आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे हैं..

कद न बढ़ने के मुख्य कारण | Main reasons for not increasing height

Height Nahi Badhne Ke Karan - Kaahan Ayurveda

Height Nahi Badhne Ke Karan – Kaahan Ayurveda

अगर आपकी लंबाई कम है या फिर ज्यादा है, तो ये दो मुख्य कारणों पर निर्भर करता है। पहला है आनुवंशिक और दूसरा है गैर-आनुवंशिक।

आनुवंशिक

ऐसा माना जाता है कि अगर घर-परिवार में किसी एक सदस्य की हाइट कम रह जाती है। तब ऐसी स्थिति में उसी परिवार के संतानों की हाइट भी कम रह जाती है। क्योंकि हमारी कद-काठी कुछ हद तक जीन्स पर भी निर्भर करती है। हालांकि जरूरी नहीं है कि सभी केस में ऐसा हो। लेकिन ये भी सच है कि इसकी संभावना ऐसी स्थिति में ज्यादा रहती है। ऐसा देखा गया है कि लंबाई में 60-70 प्रशिशत अंतर आनुवंशिक की होता है।

गैर-आनुवंशिक

जैसे कि उपरोक्त बताया गया कि हाइट कम होने के लिए आनुवंशिक कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। वहीं दूसरी और गैर आनुवंशिक कारण भी कम कद-काठी के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। गैर आनुवंशिक कारण जैसे, नीचे निम्नलिखित हैं।

  • आपके आहार में पौष्टिक तत्वों का अभाव।
  • शारीरिक गतिविधियों से दूर रहना।
  • उठने, बैठने या फिर चलने-फिरने के लिए सही आसन का प्रयोग न करना।
  • बचपचन में किसी गंभीग रोग से पीड़ित होना।
  • हाइट बढ़ने की उम्र में मानसिक रूप से बीमार होना।
  • कुछ हद तक हमारा आसपास का वातारण भी हाइट रूकने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
  • थायरॉयड हार्मोंस व ग्रोथ हार्मोंस का अभाव भी कम हाइट का कारण हो सकती है।
  • छोटी उम्र में ही अधिक भार या जिम करने की वजह से भी कद रूक सकता है।

ध्यान दें : हालांकि बात सही है कि आनुवंशिक कारण पर किसी का वश नहीं चल सकता। लेकिन बचपन में शुरूआत से ही अच्छी जीवन शैली और संतुलित आहार पर ध्यान जाये, तो गैर आनुवंशिक कारण के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सकता है।

नेचुरल तरीके से हाइट कैसे बढ़ायें? | How to grow height naturally?

Height Badhane Ka Tarika - Kaahan Ayurveda

Height Badhane Ka Tarika – Kaahan Ayurveda

अगर आपकी हाइट रूक गई, तो आप कुछ नेचुरल तरीके से अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं हाइट बढ़ाने के प्राकृतिक तरीकों के बारे में।

खानपान

कद बढ़ाने का सरल तरीका है पोषक और संतुलित आहार। स्वस्थ शरीर ही बेहतर विकास कर पाता है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे अधिक जरूरी है संतुलित आहार। इससे हमारे शरीर को सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। बेहतर कद-काठी के लिए ये भी जरूरी है कि आप जंक फूड का जितना हो सके कम इस्तेमाल करें। हमेशा पोषणयुक्त आहार का ही सेवन करें। परहेज में आपको अधिक मीठे चीजें, वसा युक्त चीजें और कार्बोनेट युक्त पेय पदार्थों से दूर रहना चाहिए। ये सभी हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं, जिससे हमारी हाइट भी प्रभावित होती है।
यहां हम आपको कुछ ऐसे पेय और खाद्य पदार्थों की जानकारी दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप अच्छी हेल्थ और अच्छी लंबाई प्राप्त कर सकते है।

1. अच्छी हाइट के लिए बॉडी में हार्मोन्स ग्रोथ की जरूरत होती है और हार्मोन्स ग्रोथ के लिए विटामिन डी और प्रोटीन बेहतर विकप्ल होते हैं। इनकी मदद से हमारे दांत और हड्डियां सही से विकास करते हैं। ये जरूरी तत्व आपको फलियां, सोयाबीन, पनीर और चर्बी रहित मांस व सफेद अंड आदि में आपको प्राप्त हो जायेंगे। इसलिए अपने दैनिक आहार में आपको इन सब चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

2. बेहतर लंबाई प्राप्त करने के लिए जिंक युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। ये फायदेमंद रहता है। विशेषकर बच्चों के विकास में जिंक मुख्य भुमिका प्रदान करता है। अंडे, चॉकलेट ऑइस्टर (एक तरह की मछली होती है) व मूंगफल में जिंक अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।

3. बच्चों की अच्छी कद-काठी के लिए हड्डियों का उचित विकास और मजबूती भी बेहद अहम रोल अदा करती है। हड्डियों के स्वास्थ्य और विकास के लिए शरीर में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। इसलिए बच्चों को हरी सब्जियां व डेयरी पदार्थों का अधिक सेवन कराना चाहिए। क्योंकि इनमें कैल्श्यिम भरपूर मात्रा में होता है। महिलाओं को तो इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

4. बॉडी के बैलेंस्ड ग्रोथ के लिए फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट्स, मैग्नीशियम व अन्य विटामिन्स का सेवन करना भी बेहद आवश्यक है। अच्छे आहार के साथ एक निश्चित मात्रा में सप्लीमेंट्स का सेवन भी किया जा सकता है। ताकि शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की कमी न हो।

5. हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि हमारा मेटाबॉलिज्म सिस्टम बेहतर नहीं है, तो हम कुछ खायें या पिएं उसका सही प्रभाव हमारी बॉडी पर नहीं पड़ेगा। इसलिए बेहतर है कि एक बार में ज्यादा खाने से, दिनभर में जरा-जरा और 5 से 6 बार खायें। ताकि मेटाबॉलिक स्तर बेहतर रहे और हम जो भी खायें, वो सरलता से पच सके। इससे होगा ये कि हमारी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं होगा और लंबाई बढ़ने में भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

नियमित व्यायाम

शारीरिक व्यायाम करें जैसे कि योग, स्ट्रेचिंग, स्विमिंग, कार्डियो और बास्केट बॉल। यह शरीर की पोषक तत्वों को संचालित करने में मदद करता है और हाइट को बढ़ाने में सहायता प्रदान कर सकता है।

योगाभ्यास

कद बढ़ाने के प्रयास में योगाभ्यास का भी बहुत महत्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी रोग व स्वास्थ्य समस्या को योगाभ्यास की मदद से ठीक किया जा सकता है। ठीक इसी प्रकार लंबाई कैसे बढ़ायें, इसके लिए योग की मदद ली जा सकती है। इसे करना भी बेहद सरल होता है। आप कुछ योगासन की मदद से एक अच्छी हाइट प्राप्त कर सकते हैं। ये योगासन आपकी बॉडी में हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन ग्रोथ को एक्टिव कर सकते हैं। जैसे कि भुजंगासन, सुखासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, नटराजासन, मार्जरी आसन और सूर्य नमस्कार। ये सब योगाभ्यास आपके शरीर को मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं और शरीर का पोश्चर ठीक आकार में आ जाता है।

पर्याप्त व गहरी नींद

अच्छी हाइट के लिए अन्य प्रयास के साथ-साथ भरपूर नींद भी जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार जब हम गहरी और पर्याप्त नींद लेते हैं, तो शरीर पूरी तरह से रिलेक्स हो जाता है। मन भी शांत और स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही जब हम गहरी नींद की अवस्था में होते हैं, तो उस समय हमारी बॉडी में ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन नेचुरल तरीके से बनते हैं। बच्चों की बात करें तो उनके लिए हर रात 8 से 11 घंटे की नींद बेहद आवश्यक है। इससे उनकी बॉडी और हाइट दोनों अच्छा विकास करते हैं।

सही पोश्चर

कद बढ़ाने के तरीके में बॉडी का सही पोश्चर की भी विशेष भुमिका होती है। इसलिए आपको चाहिए अपने बच्चों को शुरू से सही मुद्रा में बैठना, उठना व चलना-फिरना सिखाना चाहिए। यह नियम केवल बच्चों पर ही नहीं, बल्कि बड़ों पर भी लागू होता है। क्योंकि एक बेहतर मुद्रा आपको लंबा महसूस करा सकती है। आपको अपने अंदर सुंदरता और आत्मविश्वास का भी बोध होता है। आइए जानते हैं कि किस तरह आप अपने पोश्चर को ठीक रख सकते हैं।

जब भी कुर्सी पर या सोफे पर बैठें, तो एकदम तनकर सीधे बैठे। कंधे सीधे और चेहरा ऊपर की ओर सीधी अवस्था में हो।

चलते समय कमर न झुकाएं। कमर सीधी रखें। रीढ़ की हड्डी सीधी और कमर मजबूत होने से कद बढ़ने में सरलता होती है।

प्रयास करें कि आपका सिर व गर्दन किसी एक दिशा में झुकी या मुड़ी अवस्था में न हो।

सोते समय हमेशा बेहतर स्तर का तकिया व गद्दे का प्रयोग करें। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी की शेप बेहतर रहेगी।

जब आप चल रहे हों, तो उस दौरान आपके कंधे स्थिर मुद्रा में नहीं रहने चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कंधे एक ओर झुके या मुड़े हुए न हों।

इम्यून सिस्टम

अक्सर बच्चे ऐसे रोग से ग्रस्त हो जाते हैं, जिनके कारण उनका शारीरिक विकास रूक जाता है। ज्यादातर ऐसा तब होता है जब बच्चों के शरीर में उनका इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक प्रणाली प्रभावित होती है। इम्यून सिस्टम के सही तरीके से काम नहीं करने के कारण बच्चे अक्सर जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। उनका शारीरिक विकास प्रभावित होने लगता है। इसलिए बच्चों को शुरू से पौष्टिक आहार का सेवन कराये। जंक फूड से दूर रखें।

शराब व तंबाकू से परहेज

ह्यूमन ग्रोथ प्रभावित न हो इसलिए शराब और तंबाकू के सेवन से परहेज करना बेहद जरूरी है। इससे आपका शारीरिक विकास और हाइट दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

शराब और तंबाकू में मौजूद नकारात्मक पदार्थ शरीर के ऊंचाई के विकास को प्रभावित करते हैं। इन दोनों चीजों का सेवन करने से हाइट के लिए नेचुरल प्रोसेस रूक सकता है और हाइट बढ़ाने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

न केवल हाइट पर, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए शराब और तंबाकू का सेवन हानिकारक है। ये दोनों पदार्थ शरीर के अन्य श्रेणियों पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। जिनमें पोषण, हड्डियों, मांसपेशियों और ऊंचाई के विकास के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।

लंबाई बढ़ाने के अन्य उपाय

Height Badhane Ke Liye Kya Kare - Kaahan Ayurveda

Height Badhane Ke Liye Kya Kare – Kaahan Ayurveda

भरपूर पानी पिएं

यूं ही नहीं कहा जाता कि जल ही जीवन है। पानी का महत्व आप इसी समझ सकते हैं कि हमारी बॉडी 70 प्रतिशत भाग पानी ही है। पानी हमारी प्यास को बुझाती है और हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है, इस बात से तो सभी भली-भांति परिचित हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पानी शारीरिक विकास के लिए बेहद आवश्यक होता है। न केवल भरपूर पोषण हमें पानी से मिलता है, बल्कि हमारी बॉडी के सभी पार्ट पानी के पर्याप्त सेवन से सही से कार्य कर पाने में सक्षम बनते हैं। हमारी त्वचा, दांत, हड्डियां, जोड़ों, मस्तिष्क व पाचन तंत्र सभी के लिए पानी बेहद जरूरी होता है।

तनाव से बचें

कहते हैं चिंता, चिता समान होती है। केवल एक बिंदी का ही अंतर है। इसलिए व्यर्थ चिंता ना करें। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। क्योंकि लगभग हर समस्या की जड़ ही तनाव होता है। इसलिए अगर आपकी समस्या है कि आपकी हाइट रूक गई है, तो इसके लिए भी आप तनाव ना लें। ज्यादा तनाव लेने से या हमेशा चिंताग्रस्त रहने के कारण बॉडी में हार्मोन्स बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं। जिनमें से ग्रोथ हार्मोन भी एक है। सकारात्मक विचार रखें, क्योंकि सकरात्मक विचारों से सही सकारात्मक ऊर्जा शरीर को मिलती है। आप आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं। साथ ही आपकी बॉडी में ग्रोथ हार्मोन बेहतर तरीके से काम करते हैं और आपकी हाइट बढ़ने में मदद मिलती है।

निश्चित समय पर खाना

हर चीज का एक निश्चित समय होना चाहिए, तभी परिस्थितियां अनुकूल होती हैं। ठीक ऐसे ही हाइट बढ़ाने के लिए आपको तय समय पर ही भोजन करना चाहिए। अपना खाना खाने का एक तय समय निर्धारित करें और प्रतिदिन उसी समय पर खाना खायें। कई लोग होते हैं, जिन्हें जब भूख लगी, तब चरने लगते हैं। यदि आप वास्तव में चाहते हैं कि आपकी लंबाई सही तरीके बढ़े, तो आपको निश्चित समय पर ही भोजन करना चाहिए और संतुलित भोजन करना चाहिए।

क्या दवाईयों की मदद से हाइट को बढ़ाया जा सकता है?

वैसे तो हाइट बढ़ने की एक तय उम्र सीमा होती है। उसी उम्र के अंतराल में लड़के और लड़कियों की हाइट ग्रोथ करती है। लेकिन फिर भी हां, इस उम्र के अंतराल में हाइट को रोकने वाली शारीरिकि व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करके दवाईयों की मदद से हाइट को बढ़ाया जा सकता है। जैसे कि आप आयुर्वेदिक की क्षरण में जा सकते हैं। आयुर्वेद प्राचीन काल से ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कारगर उपचार करता आ रहा है। साथ ही इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। इसलिए आप हाइट बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाइट बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा नाम बतायें? | Height badhane ki ayurvedic dawa

Height Badhane Ki Ayurvedic Dawa - HITE KING

Height Badhane Ki Ayurvedic Dawa – HITE KING

यूं तो आज बाजार में कद या लंबाई बढ़ाने के लिए बहुत सी आयुर्वेदिक दवाईयां उपलब्ध हैं। जो शत प्रतिशत हाइट बढ़ाने का दावा करती हैं। तो ऐसे में किसी एक दवा का नाम सुनिश्चित करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। फिर भी आप भरोसमंद आयुर्वेदिक कंपनी काहन आयुर्वेदा का हाइट किंग (HITE KING) का सेवन कर सकते हैं। यह आयुर्वेदिक मेडिसिन है जो पाउडर और कैप्सूल दोनों फॉम में तैयार किये जाते हैं। आप दोनों में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं। दोनों ही समान रूप से काम करते हैं। इसे लड़के और लड़कियां दोनों सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेदिक दवा हाइट किंग, आपके हाइट बढ़ाने के सपने को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है।

आयुर्वेदिक दवा हाइट किंग ही क्यों? | Why height king?

  • ये बहुत से लोगों की सबसे भरोसेमंद दवा बन चुकी है, जोकि अपने अच्छे रिजल्ट के कारण है।
  • हाइट किंग दवा एकदम शुद्ध और प्राकृतिक है, जिसका शरीर पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है।
  • नेचुरल तरीक से हाइट बढ़ाने में कारगकर।
  • इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक होने में मदद मिलती है।
  • शरीर में ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन को ठीक रखने में सहायक है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाकर उनके विकास में मददगार है।
  • यह आपके शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करती है।

Leave a Reply

Start typing and press Enter to search

Shopping Cart

No products in the cart.