10:00a.m. - 6:00p.m. | Mon- Sat
support@kaahanayurveda.com
+91 9999 88 6112

+91 9999 88 6112

support@kaahanayurveda.com

Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310

स्वप्नदोष दूर करने के घरेलू उपाय | Swapandosh Dur Karne Ke Gharelu Upay in Hindi

घरेलू उपाय से स्वप्नदोष ठीक करे (Gharelu Upay Se Swapandosh Thik Kare)

आज का युवा वर्ग स्वप्नदोष की समस्या में बड़ी तीव्रता से फंसता जा रहा है, क्योंकि विपरीत लिंग(स्त्री) के प्रति आकर्षित होकर, वह जाने-अनजाने अश्लील फिल्में देखने लगता है या अश्लील साहित्य वगैरह पढ़ने लगता है। दरअसल मन में छिपी ही कामेच्छा (Kamecha) की भावना ही आगे चलकर स्वप्नदोष यानी नाइटफाॅल बन जाती है। कभी-कभार तो बिना उत्तेजना के भी स्वप्न में वीर्य निकल जाता है।

आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे हैं..

बता दें कि यूं तो नाइटफाॅल (Nightfall) होना एक आम समस्या है, जोकि युवा उम्र में कभी-कभार होना स्वाभाविक है। लेकिन बार-बार या लगातार स्वप्नदोष हो रहा है, तो फिर ऐसे में इस नाइटफाॅल का इलाज (Nightfall Ka Ilaj) करना जरूरी हो जाता है। स्वप्नदोष का इलाज करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों से नाइटफाल से छुटकारा पा सकते हैं।

इसलिए आज इस हिंदी लेख में आपको Swapandosh Ka Gharelu Upchar बता रहे हैं।

स्वप्नदोष में सावधानियाँ

  • घरेलू उपचार के साथ-साथ जरूरी है कि आपको खुद भी अपने ओर से प्रयास करना होगा।
  • अपनी गलत आदतों में सुधार लाना होगा।
  • हर वक्त स्त्री के बारे में ना सोचें, हस्तमैथुन (Hastmaithun) से दूर रहें,
  • सोते समय हाथ-पैरों को साफ पानी से अच्छे-से धोकर ही सोयें।
  • तेज-मसालेदार भोजन का त्याग करें, सोने से पहले पहले गरम चीजों को सेवन ना करें।
  • अगर आप इन सभी सावधानियों का ख्याल रखते हैं,
  • तभी आपको घरेलू उपायों से नाइटफाॅल की समस्या में आराम मिल सकता है।

नाइटफाॅल के लिए घरेलू नुस्खे

Nightfall Home Remedies - Kaahan Ayurveda
Nightfall Home Remedies – Kaahan Ayurveda

उपाय #1 : इलाइची – धनिया – मिश्री

  • 3 से 4 छोटी हरी इलायची लेकर इन्हें बारीक पीस लें और 5 ग्राम सूखा धनिया का पाउडर इसमें मिला लें।
  • इसमें आप ऊपर से 4 ग्राम पिसी हुई खड़ी मिश्री भी मिला लें।
  • अब इस तैयार चूर्ण को आपको रोजाना एक से डेढ़ चम्मच की मात्रा में सुबह खाली पेट पानी के साथ सेवन करना है।
  • 7 से 8 दिन में ही आपकी स्वप्नदोष की समस्या पूरी तरह ठीक हो जायेगी।
  • अगर आपको समय लग रहा है, तो आप नुस्खे को आगे बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कामशक्ति बढ़ाने के उपाय

उपाय #2 : दूध – छुहारा

  • नाइटफाॅल रोकने के उपाय में सबसे बेहतर उपाय है, आप एक गिलास दूध में 4 से 5 छुहारे भिगोकर रख दें।
  • फिर इसे गैस पर धीमी आंच में तबतक पकायें, जबतक कि दूध की मात्रा आधी ना रह जाये।
  • फिर दूध को ठंडा कर लें और पी जायें। दूध में बचे छुहारों को बाद में चबाकर खा लें।
  • ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में आपका वीर्य इतना गाढ़ा और
  • सफेद हो जायेगा कि स्वप्नदोष खुद-ब-खुद समाप्त हो जायेगा।

उपाय #3 : बादाम – मक्खन – गिलोय – शहद

4 से 5 बादाम की गिरी में एक चम्मच मक्खन मिला लें और 5 ग्राम गिलोय को भी एड कर लें। इन सभी को अच्छे मिलाने के बाद शहद के साथ सुबह-शाम सेवन करें। नाईट फॉल जीवन में कभी दोबारा नहीं होगा।

उपाय #4 : आँवला – शहद – मिश्री

आंवला के चूर्ण में शहद और मिश्री मिलाकर रोजाना सेवन करने से स्वप्नदोष से छुटकारा मिल जाता है।

Leave a Reply

Start typing and press Enter to search

Shopping Cart

No products in the cart.