10:00a.m. - 6:00p.m. | Mon- Sat
support@kaahanayurveda.com
+91 9999 88 6112

+91 9999 88 6112

support@kaahanayurveda.com

Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310

इन 6 प्राकृतिक चीजों से करे इम्यून सिस्टम को मजबूत | How to boost your immunity naturally?

इम्युनिटी कैसे बढ़ायें? | Immunity kaise badhaye?

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि इम्युनिटी कैसे बढ़ायें?

शायद हम आपका जवाब जानते हैं।

आप का जवाब होगा हां, हम जानना चाहते हैं कि इम्युनिटी को मजबूत कैसे करें?

क्योंकि आज जिस माहौल, दूषित पर्यावरण में हम सांस ले रहे हैं।

अपना जीवन जी रहे हैं। यहां तक कि वायरस और बीमारी के दौर में अपना जीवन गुजार रहे हैं।

ऐसे में हर व्यक्ति अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाकर स्वस्थ रहना चाहता है।

पूरी दुनियां हर भरसक प्रयास कर रही है कि

घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक की इम्युनिटी को कैसे स्ट्रॉग्न बनायें।

हर छोटे-मोटै रोगों से लड़ने के लिए हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत हो

और हम बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रह सकें।

इसलिए आज के लेख में आपको को बता रहे हैं इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में,

जिनकी मदद से से आप घर बैठे अपनी इम्युनिटी को कैसे बढ़ायें, इसका समाधान पा सकते हैं।

इसके साथ ही आपको इम्युनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय भी इस हिंदी लेख में पता चलेंगे।

आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे हैं..

अपनी कमजोर इम्युनिटी की पहचान कैसे करें? | Kamzor immunity ke lakshan

कमजोर इम्यूनिटी की पहचान और उसके उपचार के लिए सही दिशा-निर्देशों की जरूरत होती है।

इम्यूनिटी को समझने के लिए, हमें पहले इम्यून सिस्टम के बारे में समझना होगा।

फिर हम इम्यूनिटी की कमजोरी के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

इम्यून सिस्टम एक खास तरह की रक्षा प्रणाली होती है। जो हमें रोगों और संक्रमणों से बचाती है।

इसका मुख्य काम है वायरस और बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ना। हमें स्वस्थ रखने में मदद करना।

अगर इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। तो व्यक्ति आसानी से कई बीमारियों का शिकार हो सकता है।

कमजोर इम्यूनिटी की पहचान के लिए कुछ मुख्य लक्षण हो सकते हैं..

बार-बार बीमार होना

अगर आपको बार-बार सामान्य बीमारियों जैसे कि सर्दी, खांसी या बुखार आता है।

तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है।

स्वस्थ होने में लंबा समय लगना

आप अगर जल्दी-जल्दी बीमार होते हो।

साथ ही दवा खाने के बाद भी आपको लंबा समय लगता है ठीक होने के लिए।

तो यह भी कमजोर इम्यूनिटी की पहचान हो सकती है।

बेवजह थकान

अगर आप बिना कोई ज्यादा मेहतन वाला। या भारी भरकम काम किए बिना ही बहुत थक जाते हैं।

समझ लीजिए यह भी इम्यूनिटी की कमजोरी का संकेत हो सकता है।

स्किन प्रॉब्लम्स

इम्यूनिटी की कमजोरी से स्किन की प्रॉब्लम्स जैसे कि चर्म रोग,, खुजली, चकत्ते आदि बढ़ सकती हैं।

क्यों होती है इम्युनिटी कमजोर? | Kamzor immunity ke karan

कमजोर इम्यूनिटी के कारण अलग-अलग हो सकते हैं।

यह आपके खान-पान की कमी।

खराब लाइफ स्टाइल, रेगुलर एक्सरसाइज की कमी।

या अन्य मेडिकल प्रॉब्लम्स जैसे कि डायबिटीज,

थायराइड अथवा बाहरी दवाओं का ज्यादा सेवन हो सकता है।

कमजोर इम्यूनिटी को ठीक करने के लिए, आपको कुछ उपाय अपनाने चाहिएं..

स्वस्थ खानपान

स्वस्थ और पौष्टिक आहार खाना आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है।

ताजा फल, सब्जियां, अनाज, प्रोटीन और फाइबरयुक्त आहार लें।

नियमित व्यायाम

रेगुलर exercise आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है।

पर्याप्त आराम

शरीर को पूरा आराम देना भी बहुत मदद करता है मजबूत इम्युनिटी के लिए।

समय पर सोना समय पर जागना। नींद पूरी लेना। 8 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी है।

जब हम रात को सो जाते हैं, तो हमारा शरीर अच्छे रिकवरी कर पाता है।

स्वच्छता

हाईजीन का ध्यान रखना। जैसे कि हाथों को धोना।

बिना जरूरत के गंदी दूषित जगहों पर हाथ न लगाना।

बाहर के खाने से बचना आदि भी जरूरी है।

नियमित चेकअप

रेगुलर चेकअप करवाना भी जरूरी है।

ताकि किसी भी समस्या को समय पर पहचाना और उसका उपचार किया जा सके।

इसके अलावा, कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण को ध्यान से देखन।

उनके लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना भी आवश्यक है।

अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए नियमित जांच।

सही उपचार का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ायें (इन 6 नेचुरल चीजों से)

दालचीनी

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ड्रिंक की बात करें,

तो दालचीनी के इस्तेमाल से काढ़ा और चाय बनाने का बहुत ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है।

स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से दालचीन का इस्तेमाल बहुत लाभदायक माना जाता है।

प्रतिदिन दालचीन का सेवन करने से हमारा इम्युन सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है

और हर छोटी-मोटी बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है।

तुलसी

अगर आप सोच रहे हैं कि नेचुरल तरीके से इम्युनिटी कैसे बढ़ायें,

तो आज से ही आप तुलसी का सेवन करना शुरू कर दें।

तुलसी की पत्तियों में ऐसे कई जरूरी तत्व पाये जाते हैं,

जिनकी मदद से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

आप चाहें तो तुलसी की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं या

फिर साफ पानी में तुलसी की पत्तियां मिलाकर पी सकते हैं।

गिलोय

गर आप नेचुरल ड्रिंक से इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं,

तो आप हर रोज गिलोय को साफ पानी में पकाकर इसे पीयें।

गिलोय की विशेषता यह है कि इसका तना, पत्तियां और

जड़ तीनों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते हैं।

यह भी पढें- गर्मियों के दिनों में मोटापा कैसे कम करें?

हल्दी

कई ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण हल्दी में मौजूद होते हैं,

जो हमारे इम्युनिटी को स्वस्थ और मजबूत बनाने में बहुत ज्यादा मददगार साबित होते हैं।

इसलिए आप हल्दी का सेवन जरूर करें।

हल्दी को आप भोजन के रूप में तो प्रयोग करते ही हैं,

लेकिन इसके साथ ही आप रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं

या फिर पानी के साथ भी एक चम्मच हल्दी का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा शहद के साथ भी हल्दी का सेवन करना फायदेमंद होता है।

अश्वगंधा

प्रतिदिन एक गिलास दूध में एक चम्मच की मात्रा में

अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करने से तेजी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

इसके अलावा अश्वगंधा से पाचनतंत्र भी मजबूत होता है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

अदरक

यह किसी औषधि से कमतर नहीं है।

अदरक में अदरक में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं,

जो हमारे शरीर में कोशिकाओं को कमजोर होने से सुरक्षित रखते हैं।

नेचुरल तरीके से अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप अदर का सेवन शुरू कर दें।

आप चाय में भी अदरक का सेवन कर सकते हैं या पानी में उबाल कर भी सेवन कर सकते हैं।

Immunity Badhane Ki Ayurvedic Dawa - ImmuneLar (Syrup & Capsule)
Immunity Badhane Ki Ayurvedic Dawa – ImmuneLar (Syrup & Capsule)

Leave a Reply

Start typing and press Enter to search

Shopping Cart

No products in the cart.