10:00a.m. - 6:00p.m. | Mon- Sat
support@kaahanayurveda.com
+91 9999 88 6112

+91 9999 88 6112

support@kaahanayurveda.com

Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310

गर्मियों के दिनों में मोटापा कैसे कम करें? | Garmiyo ke dino me moata kaise kam kare

गर्मी के मौसम में मोटापा (motapa) कैसे कम करें?

वैसे तो गर्मियों के मौसम में लू, पसीने व मामूली-सी बातों में भी व्यक्ति गुस्से से भर जाता है।

गर्मी को तेज उसके स्वभाव में आ जाता है, जिसके कारण मन चिड़चिड़ाहट से भरा रहता है।

लेकिन हेल्थ को लेकर बात करें तो गर्मी के अपने ही विशेष लाभ भी होते हैं।

आप यह हिंदी लेख Kaahan Ayurveda.com पर पढ़ रहे हैं..

पाचन को लेकर सर्दी के मौसम में एक ओर जहां इसे हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।

वहीं दूसरी ओर गर्मी में एक सबसे विशेष बात ये है कि मोटापे और

एक्स्ट्रा वजन को कम करने के लिए इसे बेहतर समझा जाता है।

मोटापे के शिकार लोग बड़ी ही सरलता से इस मौसम में अपना वजन कम कर सकते हैं।

अपनी पर्सनेलिटी को बदल सकते हैं।

आयुर्वेद के एक्स्पर्ट के दृष्टिकोण से यदि आप अपना वेट कम करना चाहते है।

या अपनी बॉडी को एक परफेक्ट शेप में लाना चाहते हैं।

तो गर्मियों के मौसम में आप ऐसा करने में सफल हो सकते हैं।

ऐसे रहें गर्मियों के दिनों में हेल्दी और फिट

गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है या फिर गर्मियां आ चुकी हैं,

तो इस मौसम में आपको खाने-पीने में परहेज करने की जरूरत नहीं है।

एक्स्पर्ट मानते हैं कि गर्मियों के दिनों में मोटापा कम करना आसान होता है।

बजाए सर्दियों के मौसम कें। क्योंकि इस मौसम में खाने-पीने की आदतातें में खुद ही बदलाव आने लगते हैं।

इसके अलावा इस मौसम में एक्सरसाइज भी की जा सकती है।

समर डे यानी गर्मियों के दिनों में गर्मी अधिक लगती है।

जिसके कारण व्यक्ति पानी या लिक्विड चीजों पर ही ज्यादा निर्भर हो जाता है। पानी, जूस वगैरह ज्यादा लेते हैं।

इससे फायदा यह होता है कि बॉडी से जहरीले गंदे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

यानी एक प्रकार से बॉडी डिटॉक्स हो जाती है।

गर्मियों में मोटापा कम करने के उपाय

  • वजन करना है, तो गर्मियों के दिनों में आप कर सकते हैं। इसके लिए आसान तरीका यह है कि आप एक बार में बहुत ज्यादा या पेट भरकर ना खायें। इसके बजाए थोड़ा-थोड़ा और समय के अंतराल में खाते रहें। जैसे कि सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन, फिर शाम का नाश्ता। और आखिरी रात में रात का भोजन। इनको अपने हिसाब से बांट लें। जरा-जरा करके खाते रहें। इससे आपका पेट भी भरा हुआ महसूस होगा। साथ ही आपकी वजन भी नहीं बढ़ेगा। वजन यदि पहले से बढ़ा हुआ, तो वो कम होने लगेगा।
  • गर्मियों में अपने दिन की शुरुआत हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से करें। जो लोग चाय पीते हैं, वे एक प्याली चाय के साथ बिस्कुट लें सकते हैं और दो या तीन अखरोट या बादाम ले सकते हैं।
  • समर डे में सुबह की चाय जल्दी लेने के बाद। 2 घंटे के बाद आप सलाद या फिर फल वगैरह का सेवन कर सकते हैं।
  • गर्मी के दिनों में 2 रोटी दोपहर के खाने में लें। जिसके साथ आप हरी सब्जियां, एक कटोरी दाल ले सकते हैं। शाम की बात करें, तो इस समय आप एक कप चाय पिएं और साथ में भुना चना ले सकते हैं। या कुछ हल्का-फुल्का ले सकते हैं।
  • रात्रि के भोजन में एक कटोरी सब्जी या फिर सब्जियों का सूप पिएं। साथ में दो रोटी ले सकते हैं। भोजन करने के आधे घंटे बाद सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीकर सोयें।
  • गर्मियों में मौसम में वजन कम कर रहे हैं। तो कुछ बातों का विशेष ध्यान दें। इस मौसम में मैदे से तैयार चीजों का सेवन करने से बचें। जैसे कचौड़ी, समोसा, भटूरा, तली-भुनी चीजें। अधिक वसायुक्त दूध, चीनी और मीठे से दूर रहना चाहिए।

मोटापे के स्वास्थ्य नुकसान क्या हैं? | Motape ke nuksan

Motape Ke Nuksan - Kaahan Ayurveda
Motape Ke Nuksan – Kaahan Ayurveda

मोटापा आजकल एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम बन चुकी है।

जो दुनियां भर में बढ़ती ही जा रही है।

यह एक ऐसी कंडिशन है, जिसमें बॉडी का वजन नॉर्मल से ज्यादा होता है।

जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होनी शुरू हो जाती हैं।

मोटापा न केवल शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है।

बल्कि मानसिक और सामाजिक समस्याओं का भी मुख्य कारण होता है।

यहाँ हम मोटापे के स्वास्थ्य नुकसानों के बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे।

दिल से जुड़ी बिमारी

मोटापा हृदय रोग के खतरे को बढ़ाता है।

ज्यादा मात्रा में वसा और कोलेस्ट्रॉल बनने लगता है। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा वसा बनने से आर्टरीज़ के ब्लॉक होने का खतरा भी बढ़ जाता है, जो दिल के लिए खतरनाक हो सकता है।

डायबिटीज

मोटापा, डायबिटीज का मुख्य कारण है।

ज्यादा मात्रा में वसा बॉडी की इंसुलिन बनने की प्रक्रिया में रूकावट को बढ़ाता है।

जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज मैनेजमेंट मुश्किल हो सकता है।

और यह अन्य संबंधित समस्याओं का भी कारण बन सकता है।

हार्मोनल संतुलन में असंतुलन

मोटापा हार्मोनल संतुलन में असंतुलन का कारण बन सकता है।

जिससे प्रजनन संबंधित समस्याएं जैसे कि अपवाह, बांझपन,

और पीसीओएस (पोलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम) हो सकती हैं।

साँस जुड़ी सस्याएं

मोटापा हाई ब्लड प्रेशर और अन्य श्वास से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

जिससे हाई ब्लड प्रेशर, एथ्लीमा, और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

सामाजिक और मानसिक समस्याएं

मोटापा सामाजिक और मानसिक समस्याओं का भी कारण बन सकता है,

जैसे कि आत्मविश्वास की कमी, दुखी रहना, और अलगाव।

जोड़ों की समस्याएं

ज्यादा मात्रा में बढ़े हुए वजन और मोटोप के कारण सारा भार, जोड़ों पर पड़ता है।

जो जोड़ों की समस्याओं, जैसे कि आर्थराइटिस और पीठ दर्द को बढ़ा सकता है।

कैंसर

मोटापा कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकता है, जैसे कि प्रोस्टेट, आंत, और पाचन तंत्र कैंसर।

नींद की समस्याएं

बहुत ज्यादा शारीरिक वजन नींद की समस्याओं का भी कारण बन सकता है।

जो आपके स्वास्थ्य को और भी अधिक प्रभावित कर सकता है।

अवसाद और चिंता

मोटापा अवसाद और चिंता के लिए भी एक मुख्य कारक हो सकता है।

यह आपके भावनात्मक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है

और आपको अधिक चिंतित और उदास बना सकता है।

मोटापा स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।

और इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

यह अन्य गंभीर रोगों के लिए भी एक मुख्य वजन बन सकता है।

आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करने की संभावना को बढ़ा सकता है।

अगर आपको इस समस्या से बचना है, तो नियमित व्यायाम,

संतुलित आहार,और अन्य स्वस्थ जीवनशैली की अनुसरण करें।

इसके अलावा, चिकित्सक से परामर्श लेना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

वे आपको सही दिशा और उपाय देने में मदद कर सकते हैं।

गर्मियों के दिनों में मोटापा घटाने के देशी नुस्खे

Moata Kam Karne Ke Desi Nuskhe - Kaahan Ayurveda
Moata Kam Karne Ke Desi Nuskhe – Kaahan Ayurveda
  • समर डे में वजन कम करें। उपाय यह है कि सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद डालकर रोजाना पिएं। कुछ ही हफ्तों में आपको फरक महसूस होने लगेगा। आप चाहें तो शहद की जगह एक नींबू का रस भी डालकर पी सकते हैं। दोनों ही वजन कम करने के लिए फायदेमद हैं।
  • वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट द्वारा पुदीना की चाय पीने भी सलाह दी जाती है। साथ ही पुदानी की ताजी पत्तियों का रस या फिर इसकी चटनी बनाकर भी रोटी के साथ सेवन किया जा सकता है। इससे भी मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
  • मोटापा कम करने के लिए सौंस का इस्तेमाल भी फायदेमंद साबित हो सकता है। सौंफ का इस्तेमाल के लिए एक कप पानी को उबालें और इसमें आधा चम्मच सौंफ डाल लें। लगभग 10 से 15 मिनट तक इसे अच्छे से खौलायें। बाद में नॉर्मल टैम्प्रेचर में गुनगुना करने पर पी जाएं। लगभग 2 से तीन महीने इस प्रयोग को करने से नेचुरल तरीके से वेट लॉस किया जा सकता है।
  • जब भी हम भोजन करते हैं, तो लभग 20 मिनट के बाद हमारा दिमाग हमें इशारा कर देता है कि आपकी भूख शांत हो चुकी है। इसलिए जब भी भोजन करने बैठे, तों खाने में अच्छी तरह चबा-चबा कर खायें।
  • आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने के आधे घंटे बाद गर्म पानी को सिप-सिप करते हुए पीना चाहिए। इससे वजन तेजी से कम होने में मदद मिलती है। दरअसल इस प्रयोग से शरीर में जमा फालतू चर्बी कम होती है।
  • गर्मियो में वजन कम करना चाहते हैं, तो ज्यादा हैवी, तला-भुना और देशी घी का सेवन बंद कर दें। वरना कुछ उपाय करें वजन कम नहीं होगा। बल्कि शरीर में रूखापन, वातविकार, जोड़ों में दर्द आदि सस्याएं होने लग सकती हैं।
  • कोशिश करें पूरे दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं। एक स्टडी से जानकारी मिली है कि पानी की पर्याप्त मात्रा में शरीर में जाने से, शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। इससे मोटापा भी कम होने में मदद मिलती है। इसलिए हमेशा अपने साथ एक बोतल पानी की जरूर रखें।
  • लौकी का जूस भी वजन कम करने के लिए एक असरदार देशी उपाय है। लौकी को छोटे टुकड़ों में काटकर और उसका रस निकालकर। इसे खाली पेट पीना लाभकारी हो सकता है।

यह भी पढ़ें – अपच की समस्या को दूर निकाल फेंकेंगे ये आसान उपाय

  • त्रिफला एक नेचुरल हर्बल है, जो पाचन को सुधारता है। वजन घटाने में मदद करता है। रोजाना त्रिफला पाउडर को गर्म पानी के साथ लेने से वजन कम हो सकता है।

इन देशी नुस्खों का इस्तेमाल करें।

इससे आप अपने वजन को कम करने में सफलता हो सकते हैं।

ध्यान दें कि हर व्यक्ति का शरीर और उसकी क्षमता अलग होती है।

इसलिए इन नुस्खों को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Start typing and press Enter to search

Shopping Cart

No products in the cart.