10:00a.m. - 6:00p.m. | Mon- Sat
support@kaahanayurveda.com
+91 9999 88 6112

+91 9999 88 6112

support@kaahanayurveda.com

Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310

सेक्स समस्या क्या है? (What is sex problem?)

क्या होती है सेक्स समस्या और क्या है समाधान?

व्यक्ति में सेक्स समस्याएं (sex problem) विभिन्न प्रकार की हो सकती हैं।

ये व्यक्ति के सेक्सुअल लाइफ में उन्हें परेशानी या असुविधा का सामना करा सकती हैं।

दरअसल सेक्स समस्या एक प्रकार विकार या कमी होती है।

जिसकी वजह से पुरूष हो या महिला, वो पूर्ण रूप से सेक्सुल लाइफ का आनंद नहीं उठा पाते हैं।

सफल संभोग करने में असफल रहते हैं। संतुष्ट और आनंद का अनुभव इंटिमेट रिलेशन के दौरान नहीं हो पाता है।

कुछ सामान्य सेक्स समस्याएं निम्नलिखित हो सकती हैं।

आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे हैं..

नपुंसकता (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) : ये एक पुरुषों में होने वाली गुप्त समस्या होती है। इस सेक्स समस्या में, पुरूषो के लिंग में संभो करने लायक भरपूर तनाव नहीं आ पाता है। या तनाव आकर फिर से ढीला पड़ जाता है। इस दौरान मेल और फिमेल दोनों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर पुरूष को स्त्री के सामने शर्मिन्दा होना पड़ सकता है।

शीघ्रपतन (प्रीमैच्योर इजेकुलेशन) : यह यौन समस्या पुरूष के संभोग के दौरान जल्दी स्खलित हो जाने की स्थिति है। जिससे वह अपने या अपने साथी को पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं कर पाता है।

कामेच्छा की कमी (लो लिबिडो) : ये समस्या पुरूष और महिला दोनों को हो सकती है। बढ़ती उम्र या खराब लाइफ स्टाइल और गलत खानपान के कारण संभोग में अरूचि बढ़ने लगती है। जिसका असर उनकी शादीशुदा लाइफ की खुशियों पर पड़ता है। स्त्री या पुरूष दोनों में से अगर कोई भी कामेच्छा की कमी का शिकार हो जाता है। आपकी रिश्तों की मधुरता कम होने लगती है।

यौन आनंद की कमी : इसमें ना तो व्यक्ति की तीव्र इच्छा होती है संभोग की और ना ही संभोग के दौरान आनंद की अनुभूति होती है। जिसकी वजह से सेक्स केवल फॉरमेलिटी बनकर रह जाता है।

वीर्य की कमी (लो स्पर्म काउंट) : पुरुषों में वीर्य में कमी या कम स्पर्म काउंट भी उनके सेक्सुअल संबंधों में समस्या पैदा कर सकता है।

किन कारणों से होती है सेक्स समस्या? (Sexual problem causes)

Sex Samasya Ke Karan - Kaahan Ayurveda
Sex Samasya Ke Karan – Kaahan Ayurveda

सेक्स समस्याएं विभिन्न कारणों से हो सकती हैं। इन्हें तभी समझा जा सकता है, जब उनके कारणों को समझा जाए। सेक्सुअल डिसऑर्डर के लिए कुछ मुख्य कारण निम्नलिखित हो सकते हैं।

शारीरिक समस्याएं : ऐसी शारीरिक समस्याएं जैसे कि नपुंसकता, यौन रोग, हार्मोनल असंतुलन, डायबिटीज, यौन शक्ति का कम होना, यौन रोग या यौन संक्रमण आदि सेक्स समस्याओं के कारण बन सकते हैं।

बुरी आदतें : बचपन की गलतियां या बुरी आदतों के कारण भी सेक्स समस्या होने की संभावना रहती है। कुछ पुरूष, अपनी युवा अवस्था में हस्तमैथुन जैसे अप्राकृतिक मैथुन की आदत के कारण लिंग से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण नसों की कमजोरी, तनाव की कमी जैसी प्रॉब्लम होने लगती है।

गलत खानपान : कई बार गलत खानपान भी यौन दुर्बलता का कारण बन सकता है। बाहर का ज्यादा खाना। बाहर का कुछ ना खाना। जंक फूड, फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड पर ज्यादा डिपेन्ड रहना। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। शरीर के अंगो व मांसपेशियों का बल नहीं मिल पाता है। जिसके कारण व्यक्ति धीरे-धीरे सेक्स समस्या का शिकार हो जाता है।

मानसिक तनाव : मानसिक प्रक्रियाओं में तनाव, चिंता, डिप्रेशन, यौन असुरक्षा, अवसाद या संबंधित दबाव सेक्स समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

यौन संबंध में संघर्ष : संघर्ष जैसे कि यौन असुरक्षा, विश्वास की कमी, संबंध में समस्या, यौन विभिन्नता, असंतुलन आदि भी सेक्स समस्याओं के कारण बन सकते हैं।

आपसी तालमेल में कमी : कभी-कभी रिलेशन बनाने के दौरान एक-दूसरे की पसंद या नापसंद का ध्यान ना रखना। केवल अपनी पसंद या मर्जी थोपना। ये भी सेक्स समस्या का पैदा कर सकता है। सेक्स के प्रति ठंडापन ला सकता है।

यौन शिक्षा की कमी : यौन जानकारी की कमी या अधूरी जानकारी भी सेक्स समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

यौन समस्याओं से बचने के उपाय

Yon Samasya Se Bachne Ke Upay - Kaahan Ayurveda
Yon Samasya Se Bachne Ke Upay – Kaahan Ayurveda

यौन समस्याओं से बचने के लिए कुछ उपाय निम्नलिखित हो सकते हैं :-

सही यौन शिक्षा : सही यौन शिक्षा और सच्चाई का ज्ञान रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह समझना जरूरी है कि सही यौन संबंध कैसे बनाये जाते हैं और कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है।

सेक्सुअल हेल्थ का ध्यान : यौन स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। हर्मोनल परिवर्तन, स्वस्थ यौनांग, हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए नियमित चेकअप करवाना जरूरी होता है।

सही यौन संबंध : सही शारीरिक संबंध बनाना और संबंधों में समझौते की क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है। सही संबंध बनाने से आप खुश और सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

संभोग ज्ञान और सच्चाई : बच्चों और युवाओं को सही सेक्स शिक्षा देना जरूरी है, जिससे उन्हें यौन स्वास्थ्य और संबंधों के बारे में सही जानकारी मिल सके।

सुरक्षित संभोग : सुरक्षित सेक्स के लिए जरूरी है कि आप कंडोम जैसी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

सही खुराक और नशा मुक्त जीवन : ध्यान रखें कि नशे की चीजों का सेवन करना सेक्स समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए नशा मुक्त जीवन जीना महत्वपूर्ण होता है।

सही डाइट और हेल्दी लाइफ स्टाइल : सही आहार और स्वस्थ जीवनशैली अच्छे सेक्सुअल हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण होती है। योग, व्यायाम और स्वस्थ खानपान यौन जीवन को सुधार सकते हैं।

ये सामान्य उपाय हो सकते हैं, जो सेक्स समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। यदि आपको किसी विशेष समस्या का सामना करना पड़ रह है, तो आप चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

सेक्स समस्याओं को ठीक करने के घरेलू नुस्खे क्या हैं?

यौन समस्याओं का घरेलू समाधान करने से पहले ये निर्भरता है कि यौन समस्याओं अंर्तगत आने वाली कौन सी समस्या का शिकार व्यक्ति हो चुका है। जैसे कि नपुंसकता, शीघ्रपतन, कामेच्छा की कमी, थकान, जोश की कमी, लिंग में ढीलापन, टेढ़ापन आदि। इसलिए यहां अलग-अलग यौन समस्याओं का घरेलू उपचार बताया जा रहा है।

नपुंसकता का घरेलू नुस्खा (Impotency home remedies)

अश्वगंधा : ये जड़ी-बूटी नपुंसकता में मदद कर सकती है। इसे नियमित रूप से दूध के साथ सेवन करने से फायदा हो सकता है।

दालचीनी और शहद : शहद को दालचीनी के साथ मिलाकर सेवन करने से नपुंसकता में सुधार हो सकता है।

खजूर और बादाम : रात को खजूर और बादाम को भिगोकर खाना नपुंसकता में सहायता प्रदान कर सकता है।

शीघ्रपतन का घरेलू नुस्खा (Premature ejaculation home remedies)

अश्वगंधा : रोज रात को सोने से आधा घंटा पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर कर सेवन करें। जल्द ही शीघ्रपतन से छुटकारा मिलने की संभावना बढ़ेगी।

कपूर का तेल : कपूर का तेल शीघ्रपतन को कम करने में मदद कर सकता है। इसे लिंग पर मालिश करने से लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के उपाय 

शतावरी : शतावरी यौन समस्याओं में मदद कर सकती है। इसे नियमित रूप से सेवन करने से फायदा हो सकता है।

धनिया और बीज बूटी : धनिया और बीज बूटी को पीसकर उन्हें रोजाना सेवन करने से लाभ हो सकता है।

कामेच्छा बढ़ाने का घरेलू नुस्खा

अदरक और शहद को मिलाकर सेवन करने से कामेच्छा में सुधार हो सकता है। अदरक में ताजगी, विटामिन सी, और तत्व होते हैं जो मानसिक और शारीरिक सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। शहद में अन्य स्वास्थ्य लाभ के साथ सेक्सुअल स्वास्थ्य को भी सुधारने के गुण होते हैं। यह एक प्राकृतिक उपाय हो सकता है, लेकिन इससे पहले किसी चिकित्सक से सलाह लेना अच्छा होता है।

Leave a Reply

Start typing and press Enter to search

Shopping Cart

No products in the cart.