10:00a.m. - 6:00p.m. | Mon- Sat
support@kaahanayurveda.com
+91 9999 88 6112

+91 9999 88 6112

support@kaahanayurveda.com

Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310

महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के उपाय (Mahilaon me kamecha badhane ke upay)

महिला हो या पुरूष, कामेच्छा (kamecha) दोनों में ही होती है।

दोनों ही अपनी इस शारीरिक जरूरत को पूरा करना चाहते हैं।

दरअसल विवाह के बाद एक सफल संभोग पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मधुरता को बढ़ाने का काम करता है।

साथ ही दोनों के बीच प्यार और समपर्ण की भावना में भी वृद्धि होती है।

एक प्रकार से दोनों मिलन करके शारीरिक व्यायाम भी करते हैं।

जिसकी मदद से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से आराम प्राप्त होता है।

उनकी शादीशुदा लाइफ भी प्रेम और भरोसे के साथ लंबी चलती है।

आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे हैं..

दोनों में से अगर किसी के अंदर भी में कामेच्छा की कमी हो जाये, तो शादीशुदा जीवन की खुशियो में ग्रहण-सा लग जाता है।

विशेषकर महिलाओं में धीरे-धीरे बढ़ती उम्र, तनाव, दवाईयाँ और परिवार की जिम्मेदारियों के कारण कामेच्छा की कमी (low libido) होने लगती है।

अक्सर ऐसा देखा गया है कि पुरूषों की इच्छा तो होती है संभोग करने की।

लेकिन महिलाओं में उत्तेजना की कमी के कारण पुरूषों की इच्छा पूरी नहीं हो पाती।

महिलाएं साफतौर पर पति के प्रणय निवेदन को ठुकरा देती हैं। जिसके कारण धीरे-धीरे दोनों की आपसी मधुरता खोती चली जाती है।

महिलाएं अपनी कामेच्छा को कैसे बढ़ा सकती हैं?

अगर आप अपनी कामेच्छा को बढ़ाना चाहती हैं, तो आज से ही इन सुपर फूड्स को अपनी जीवन शैली में जरूर शामिल करें।

साथ ही अपने खानपान और लाइफ स्टाइल को सुधारें। इसे आपको अपनी खोयी हुई कामेच्छा और उत्तेजना दोबारा प्राप्त करने में आसानी होगी।

आप जानकर चौंक जायेंगी कि आप अपना खाने में सुधार करके भी अपनी यौन इच्छा और सेक्स पॉवर में वृद्धि कर सकती हैं।

इसके लिए आपको अपने खाने में बहुत ही छोटे-मोटे और मजेदार बदलाव करने की जरूरत है।

कामेच्छा की महिलाओं में क्यों हो जाती है?

Mahiilaon Me Kamecha Ki Kami Ke Karan - Kaahan Ayurveda
Mahiilaon Me Kamecha Ki Kami Ke Karan – Kaahan Ayurveda

महिलाओं में कामेच्छा की कमी कई कारणों से हो सकती है।

यह आम समस्या है, जो कई महिलाओं को प्रभावित कर सकती है।

इसमें विभिन्न शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक कारण हो सकते हैं।

हार्मोनल परिवर्तन

महिलाओं की कामेच्छा पर हार्मोन्स का असर होता है। मासिक धर्म, गर्भावस्था, और मेनोपॉज़ जैसे स्त्री के जीवनकाल के समय में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जो कामेच्छा को प्रभावित कर सकते हैं। हार्मोन्स के असंतुलन से कुछ महिलाओं को कामेच्छा में कमी होती है।

तनाव और दबाव

दिनचर्या में जिम्मेदारियों, काम, परिवार, और सामाजिक दबावों की वजह से स्त्रियों की मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है जो कामेच्छा को दबा सकता है।

व्यायाम की कमी या अत्यधिकता

यदि व्यायाम कम हो या बहुत ज़्यादा हो, तो भी कामेच्छा प्रभावित हो सकती है। नियमित व्यायाम करना या अधिकतम समय तक बैठे रहना, दोनों ही कामेच्छा को प्रभावित कर सकता है।

दवाओं का प्रभाव

कई दवाएं, विशेष रूप से गर्भनिरोधक दवाएं और अन्य दवाएं, कामेच्छा को प्रभावित कर सकती हैं। अनियमित दवाओं का सेवन करना भी कामेच्छा में कमी का कारण बन सकता है।

व्यक्तिगत और सामाजिक मामले

व्यक्तिगत संबंधों में संकट, यौन अत्याचार, यौन असमानता या सामाजिक दबाव भी कामेच्छा को प्रभावित कर सकते हैं।

कामेच्छा की कमी के कारणों को समझना ज़रूरी है, ताकि सही इलाज की खोज की जा सके। अच्छे आहार, नियमित व्यायाम, और तनाव को कम करने के तरीके भी सहायक हो सकते हैं।

इस तरह की समस्याएं बहुत ही व्यक्तिगत होती हैं और उन्हें ठीक करने के लिए उचित चिकित्सा और मानसिक सहायता की आवश्यकता होती है। यदि किसी भी समस्या के कारण आपकी दिनचर्या या जीवनस्तर प्रभावित हो रहा है, तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

यौन इच्छा को बढ़ाने के लिए करें इन सुपर फूड्स का सेवन

Home Remedy For In Incresing Low Libido in Women
Home Remedy For In Incresing Low Libido in Women

आइए मिलकर जानते हैं कि आखिर कौन से हैं वो सुपरफूड और होम रेमेडी, जो महिलाओं में यौन उत्तेजना को बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं।

लिबिडो बढ़ाने के उपाय (Libido badhane ke upay)

शतावरी

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, स्टेरॉल्स, और फाइटोएस्ट्रोजेन्स कामेच्छा और लिबिडो को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। शतावरी हार्मोन्स के संतुलन को सुधारने में सहायक होती है, जो कामेच्छा को सपोर्ट करते हैं। यह महिलाओं के बॉडी स्टक्चर को हेल्दी बनाये रखने में भी सहायक होती है। जिससे सेक्सुअल इच्छा में वृद्धि होती है।

लहसुन

इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व, महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। यह हर्मोनल प्रणाली को संतुलित करके कामेच्छा में वृद्धि कर सकता है। इसके अलावा, लहसुन में पाये जाने वाले विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स भी सेक्सुअल हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं। लहसुन का सेवन संतुलित मात्रा में करना लाभकारी हो सकता है। लेकिन इसका अधिक सेवन हार्ट और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। महिलाओं को अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए और उन्हें लहसुन का सेवन करने से पहले सलाह लेनी चाहिए।

अश्वगंधा

यह एक ऐसी पॉवरफुल जड़ी बूटी है, जो विभिन्न सेहत जुड़ी कई समस्याओं में फायदा करती है। जिसमें कामेच्छा और लिबिडो को बढ़ाना भी शामिल है। यह आमतौर पर वीर्य पैदा करने की क्षमता में सुधार करके सेक्सुअल इच्छा को बढ़ा सकती है। अश्वगंधा का सेवन स्त्री और पुरुष दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है। यह शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने, हार्मोन्स को संतुलित करने और सेक्सुअल इच्छा को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

लेकिन, ध्यान रहे अश्वगंधा को इस्तेमाल करने से पहले, विशेषकर महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। विशेष रूप से यदि वे गर्भधारण की कोशिश कर रही हों या किसी तरह की बीमारी हो।

यह भी पढ़ें – बालों का झड़ना और सफ़ेद होने से बचने के उपाय

अनार का जूस

Pomegranate (अनार) में विटामिन ब्ए एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो महिलाओं के स्वास्थ्य में नेचुरल तरीके से सुधार कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूरोट्रांसमिटर्स मेंटल हेल्थ में सुधार कर सकते हैं और सेक्सुअल इच्छा को बढ़ा सकते हैं। हार्मोन्स को संतुलित करने में भी अनार मदद कर सकते हैं, जो कामेच्छा में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा, अनार में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जोड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, जिससे सेक्सुअल हेल्थ को सपोर्ट किया जा सकता है।

अशोक की छाल

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य तत्व हार्मोन्स को संतुलित करके, कामेच्छा में सुधार कर सकते हैं। यह महिलाओं के गर्भाशय की health ko improve करने में मदद करता है हार्मोनल बैलेंस को संतुलित कर सकता है, जो लिबिडो में सुधार कर सकता है।

सेब

एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ब्, और अन्य पोषक तत्व सेब में मौजूद होते हैं। जो महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह सेक्सुअल इच्छा या लिबिडो को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। ये तत्व शरीर के इंफ्लेमेशन को कम कर सकते हैं, जो सेक्सुअल हेल्थ को सपोर्ट कर सकता है।

केसर

इसमें मौजूद तत्वों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। ये सभी जरूरी तत्व, महिलाओं में उनके स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। साथ ही उनकी सेक्सुअल हेल्थ को भी सपोर्ट कर सकते हैं। महिलाएं केसर का इस्तेमाल दूध के साथ भी कर सकती है। इसके सेवन से महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। जिसके कारण वो अपना पूरा फोकस संभोग पर कर सकती हैं। महिलाओं में एक्साइटमेंट और कामेच्छा बढ़ने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Start typing and press Enter to search

Shopping Cart

No products in the cart.