Weight Gain Tips in Hindi, Weight Gain Kaise Kare, Ek Mahine Me 10 Kilo Vajan Kaise Badhaye
वेट गेन नहीं हो रहा है, तो क्या करें? | Weight Gain Nahi Ho Raha Hai, Kya Karu?
क्या आप भी बहुत दुबले-पतले हो? खाते सब कुछ हो लेकिन वजन फिर भी नहीं बढ़ता?
तो फिर आज का ये लेख आपके लिए ही है!
यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं सुबह से लेकर रात तक का एक फुल देसी डाइट प्लान,
वो भी बिना किसी महंगी दवा या सप्लीमेंट के।
और हाँ, इसमें कुछ ऐसे छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे भी शामिल हैं
जो वजन बढ़ाने में सोने पे सुहागा का काम करते हैं।
आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे हैं..
सबसे पहले जानिए – आपका वजन क्यों नहीं बढ़ता? | Vajan Kyu Nahi Badhta?
कमज़ोर पाचन (डाइजेशन) – अगर आपका पेट खाना पचा ही नहीं पा रहा, तो खाने का क्या फायदा? खाना शरीर में लगेगा ही नहीं।
खाने के साथ या तुरंत बाद पानी पीना – ये आदत आपके खाने से सारे न्यूट्रिएंट्स को वेस्ट कर देती है। शरीर रस नहीं बना पाता और वजन नहीं बढ़ता।
देसी डाइट प्लान जो वजन बढ़ाए, वो भी नेचुरली | Naturally Weight Gain Kaise Kare?
WEIGHT GAIN KE LIYE DIET CHART – KAAHAN AYURVEDAआइए जानते हैं कि आप कैसे नेचुरल तरीके हेल्दी वेट गेन कर सकते हैं..
सुबह 6–7 बजे: दिन की शुरुआत
- 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। ये शरीर की गंदगी बाहर निकालता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
🕗 सुबह 8 बजे: पहला देसी नुस्खा
- 50 ग्राम सोयाबीन की दाल रातभर भिगोकर रख दें।
- सुबह उसे अच्छी तरह चबा-चबा कर 1 गिलास दूध के साथ खाएं।
- इसमें प्रोटीन बहुत होता है और वजन बढ़ाने में मदद करता है।
🕘 सुबह 9:30 बजे: नाश्ता
- 2 हेल्दी पराठे (कम तेल वाले – आलू, गोभी, मूली से भरे)
- साथ में दही या आमलेट भी ले सकते हैं।
🕚 सुबह 11 बजे: मिड मॉर्निंग ड्रिंक
- 2 केले का शेक बनाएं।
- अगर बजट थोड़ा ज्यादा है तो उसमें 1 चम्मच पीनट बटर मिलाएं। वजन तेजी से बढ़ेगा।
🕛 दोपहर 1 बजे: लंच
- 2 रोटी, 1 कटोरी दाल, मौसमी सब्जी, थोड़ा चावल और सलाद।
- ध्यान दें – खाना आराम से और चबा-चबा कर खाएं।
🕒 दोपहर 3 बजे: स्नैक्स
- 1 कटोरी भीगे हुए चने।
- चने में भरपूर कार्बोहाइड्रेट होता है, जो वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है।
🕠 शाम 5:30 बजे: हल्की भूख लगे तो
- 1 उबला हुआ आलू खाएं।
- फिर करें 15–20 मिनट की हल्की फिजिकल एक्टिविटी या वॉक।
टिप: बिना एक्सरसाइज वजन सिर्फ पेट पर चढ़ता है, पूरे शरीर में नहीं।
🕗 रात 8 बजे: डिनर
- हल्का लेकिन पोषण से भरपूर खाना – 2 रोटी, दाल और सब्जी।
🕙 रात 10 बजे: सोने से पहले का खास आयुर्वेदिक नुस्खा
- 8–10 काली मुनक्का (भिगोई हुई), 1 चम्मच शहद, और 1 गिलास दूध।
- ये आपकी पाचनशक्ति को मजबूत करेगा और जो कुछ भी खा रहे हैं, वो शरीर में पूरी तरह से लगेगा।
नतीजा क्या मिलेगा? | Result Kya Hoga?
अगर आप इस देसी डाइट प्लान को रोज़ फॉलो करते हो तो..
- 10 दिन में करीब 2 किलो वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा।
- 1 महीने में आप 8 से 10 किलो तक वजन नेचुरली बढ़ा सकते हैं।
❌ क्या न करें?
- खाने के साथ या तुरंत बाद पानी ना पिएं।
- डाइट मिस न करें।
- रात में देर तक जागना बंद करें।
🧘♂️ कुछ और छोटे लेकिन असरदार टिप्स
- रोज़ाना 6–7 घंटे की नींद ज़रूर लें।
- ज़्यादा स्ट्रेस न लें, क्योंकि टेंशन से भी वजन नहीं बढ़ता।
- खाना हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे खाएं।
🤔 कोई सवाल हो तो कमेंट जरूर करें
अगर आपको कोई चीज़ समझ न आए या कोई पर्सनल हेल्थ से जुड़ा सवाल है, तो नीचे कमेंट करें या हमसे संपर्क करें – हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।
नोट: ये नुस्खे पूरी तरह नेचुरल हैं और किसी भी साइड इफेक्ट से फ्री हैं। अगर कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।