10:00a.m. - 6:00p.m. | Mon- Sat
support@kaahanayurveda.com
+91 9999 88 6112

+91 9999 88 6112

support@kaahanayurveda.com

Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310

वजन बढ़ाने के लिए क्या खायें? | Vajan badhane ke liye kya khaye?

शरीर का वजन (vajan) बढ़ाने के लिए सही डाइट का चुनाव एक खास कदम है।

सही प्रकार का आहार आपको पोषक तत्वों की सही मात्रा प्रदान करता है।

आपके शारीर को वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है।

यहां हम वजन बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण आहार के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

अच्छी सेहत और वजन के लिए इन चीजों को करे अपनी डाइट में शामिल

आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे है..

प्रोटीन स्रोत

बॉडी में मांसपेशियों की ग्रोथ में प्रोटीन मदद करता है।

साथ ही वजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अच्छे स्रोत प्रोटीन में अंडे, मछली, चिकन, पनीर, दही, दालें,

सोया प्रोडक्ट आदि शामिल होते हैं।

इन्हें अपने आहार में शामिल करें।

पौष्टिक अनाज

वजन बढ़ाने में पौष्टिक अनाज भी मददगार होते हैं।

इसमें चावल, रोटी, अंकुरित अनाज, ओट्स, व्हीट आदि शामिल होते हैं।

ये अपने भोजन में शामिल करें। इसे खाने से जरूरी पोषक तत्व आपको मिलेंगे।

वजन और सेहत बनाने में मदद मिलेगी।

फल और सब्जियां

अपनी डाइट में फल और सब्जियां को भी जरूर शामिल करें।

ये आपको पोषण प्रदान करते हैं और संतुलित आहार का हिस्सा होते हैं।

फलों में केला, आम, चिकू, अंगूर खायें।

सब्जियों में आलू, गाजर, मटर, पालक, टमाटर आदि को शामिल करें।

नियमित भोजन

वजन बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है कि आप नियमित भोजन करें।

एक बार में पेट खूब ना खाकर। छोटे-छोटे हिस्सों में भोजन करें।

दिन में 3 से 4 बार के बीच भोजन करें।

इससे आपका भोजन सही से पचता है।

आपके वजन बढ़ने में मदद करता है।

हेल्दी ड्रिंक्स

वजन बढ़ाने के लिए आप हेल्दी ड्रिंक्स भी पी सकते हैं।

जैसे फ्रूट जूस, लस्सी, शेक, न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट्स आदि पिएं।

ये आपको ऊर्जा और पोषण प्रदान कर सकते हैं।

रोज एक्सरसाइज करें

व्यायाम (एक्सरसाइज) भी वजन बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

नियमित व्यायाम आपके शारीर को फिट और स्वस्थ रखता है।

भोजन को अच्छी तरह से पचने में मदद करता है।

समय पर खाना

खाने के समय का पालन करें।

खाना अच्छे से पचाने और शरीर पर लगाने के लिए लिए समय पर भोजन करना जरूरी है।

दिन के अलग-अलग समयों पर छोटे भोजन करने के लिए कोशिश करें।

दिनचर्या में परिवर्तन

अपने दिनचर्या में कुछ परिवर्तन करें।

जो आपके वेट गेन करने के प्रोसेस में मदद कर सके।

जैसे कि सोने से पहले दूध पीना। बाहर का खाना कम खाना।

नियमित व्यायाम करना आदि।

निश्चित समय में पानी पीना

पानी पीना भी आपके वजन बढ़ाने में मददगार हो सकता है।

निश्चित समय में पानी पीने से आपका पेट भर जाता है

और आप अधिक भोजन कर सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए उपरोक्त सुझावों का पालन करना आपको विशेष रूप से फायदा पहुंचा सकता है।

अगर आपको किसी उपचार या पोषण सलाहकार से सलाह लेने की आवश्यकता हो,

तो उनसे संपर्क करना अच्छा विचार हो सकता है।

वजन क्यों नहीं बढ़ता? | Vajan na badhne ke karan

Vajan Na Badhne Ke Karan - Kaahan Ayurveda
Vajan Na Badhne Ke Karan – Kaahan Ayurveda

सेहत ना बनना और वजन कम होने के कई कारण हो सकते हैं।

यह एक व्यक्ति से दूसरे तक भिन्न हो सकते हैं।

यहाँ कुछ प्रमुख कारणों का विवरण दिया जा रहा है,

जो वजन कम होने की समस्या को समझने में मदद कर सकते हैं।

पोषण युक्त आहार की कमी

यदि आपका आहार पोषक तत्वों, प्रोटीन आदि में ज्यादा या संतुलित नहीं है।

तो यह वजन कम होने का कारण बन सकता है।

वजन बढ़ाने में सहायक अनाज, दाल, पनीर, मछली, अंडे, दूध आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

ज्यादा स्ट्रेस लेना

किसी भी प्रकार का ज्यादा तनाव लेना सेहत पर असर डाल सकता है।

ज्यादा सोचने या स्ट्रेस लेने से कुछ भी खाया-पिया शरीर को नहीं लग पाता है।

साथ ही अधिक तनाव लेने से हार्मोनल बदलाव होते हैं।

जो आपके भोजन से पोषक तत्वों को लेने में रूकावट डाल सकते हैं।

आपके भोजन पैटर्न को बदल सकते है।

इसलिए वजन ना बढ़ने का कारण बन सकता है।

अपच

बदहजमी भोजन को सही ढंग से ना पचा पाने की स्थिति है।

यह आपके शारीर से पोषण तत्वों को सही ढंग से अवशोषित नहीं करने के कारण हो सकता है।

इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि असमय भोजन,

खाना खाने के बाद तुरंत सोना, अधिक तली चीजों का सेवन आदि।

किसी प्रकार का रोग

कभी-कभी किसी लंबे समय से चल रही बिमारी के कारण भी वजन प्रभावित हो सकता है।

जैसे कि डायबिटीज, थायराइड इन रोगों के कारण भी वजन में कमी आ सकती है।

बढ़ती उम्र

एक समय के बाद बढ़ती उम्र।

यानी 40 या 45 के बाद व्यक्ति को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूर हो जाती है।

कई बार बुढ़ापा शरीर के लचीलेपन को कम कर देता है।

पाचनतंत्र को गड़बड़ा देता है। जिससे भूख कम हो जाती है।

खाया-पिया शरीर को नहीं लग पाता है।

जीवनशैली

व्यक्ति के लाइफ स्टाइ के कई पहलू भी वजन कम होने का कारण बन सकते हैं।

जैसे कि कम शारीरिक गतिविधि। अधिक समय बैठे रहना।

नियमित भोजन की कमी। तनाव ज्यादा लेना।

पर्याप्त और गहरी नींद की कमी आदि।

वजन कम होने के नुकसान? | Vajan kam hone ke nuksan

कमजोर सेहत और वजन कम होने के नुकसान शारीरिक और मानसिक दोनों हो सकते हैं।

यहाँ कुछ प्रमुख नुकसानों का उल्लेख किया जा रहा है।

कमजोरी

वजन कम होने के कारण शारीरिक कमजोरी हो सकती है।

इससे आपकी दिनचर्या पर असर पड़ सकता है।

आपको आम गतिविधियों को करने में मुश्किल हो सकती है।

कमजोर मांसपेशियाँ

वजन कम होने से मांसपेशियाँ कमजोर हो सकती हैं।

जिससे शारीरिक कार्यक्षमता में कमी हो सकती है।

चोटों का खतरा बढ़ सकता है।

इम्युनिटी का कमजोर होना

अच्छी सेहत ना होना।

वजन का बहुत कम होना आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

जिससे आपको संक्रामक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

नींद की कमी

वजन कम होने से नींद की कमी हो सकती है।

इससे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पर पड़ सकता है।

जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आ सकती है।

तनाव और चिंता

कम वजन के कारण तनाव का स्तर बढ़ सकता है।

जो मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है और

आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है।

पोषण की कमी

वजन कम होने के कारण आपको पोषण की कमी हो सकती है।

जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।

आत्मविश्वास की कमी

जिस व्यक्ति का वजन बहुत कम होता है। शरीर की सेहत कमजोर होती है।

ऐसे व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास की कमी आ जाती है।

लोगों के बीच मिलने-जुलने में शर्म व संकोच महसूस होती है।

हर वक्त यही डर सताता है कि कहीं मैं लोगों के बीच हंसी का कारण ना बन जाऊं।

जिसके कारण उसके अंदर कॉन्फीडेन्स की कमी आ सकती है।

जो उनके भविष्य में उन्हें उनके लक्ष्य से भटका सकता है।

वजन कम होने के नुकसानों को समझकर।

समय रहते सही उपाय अपनाना महत्वपूर्ण है।

अगर आपको वजन कम होने की समस्या है,

तो सबसे पहले एक चिकित्सक से परामर्श लेना सुनिश्चित करें।

वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी कौन सी हैं? | Vajan badhane ki jadi buti

वेट गेन करने के लिए कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं।

जो नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

यहाँ कुछ विशेष आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का विवरण दिया जा रहा है।

अश्वगंधा

Ashwagandha - Kaahan Ayurveda
Ashwagandha – Kaahan Ayurveda

यह एक प्रमुख आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।

यह ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध है।

जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है। आपका वजन बढ़ सकता है।

शतावरी

Shatavari - Kaahan Ayurveda
Shatavari – Kaahan Ayurveda

वजन बढ़ाने में शतावरी भी मदद कर सकती है। यह पोषक और ऊर्जावान होती है।

आपके शारीरिक क्षमताओं को बढ़ावा मिलता है और वजन बढ़ सकता है।

गोखरू

Gokhru - Kaahan Ayurveda
Gokhru – Kaahan Ayurveda

यह विशेष जड़ी-बूटी भी वजन बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकती है।

यह शरीर में मांसपेशियों की मात्रा को बढ़ाती है।

ऊर्जा को बढ़ावा देती है, जिससे वजन बढ़ता है।

ब्राह्मी

Brahmi - Kaahan Ayurveda
Brahmi – Kaahan Ayurveda

एक और प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है ब्राह्मी।

जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।

यह तनाव को कम करती है और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

जिससे भोजन को अच्छी तरह से पचने में मदद मिलती है।

खाया-पिया शरीर को लगता है। धीरे-धीरे वजन को बढ़ाया जा सकता है।

अ्रगर आप इन जड़ी-बूटियों को इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं।

पहले अपने आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लेना सुनिश्चित करें।

वे आपके शारीरिक स्थिति और लक्षणों के आधार पर सही उपचार सुझा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – पेट की गैस का तुरंत इलाज क्या है?

वजन बढ़ाने की बेस्ट आयुर्वेदिक दवा बतायें? | Vajan badhane ki best ayurvedic dawa

Sehat Banane Ki Ayurvedic Dawa - SEHAT KING (POWDER + CAPSULE)
Sehat Banane Ki Ayurvedic Dawa – SEHAT KING (POWDER + CAPSULE)

नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा।

अच्छी सेहत बनाने की आयुर्वेदिक दवा के लिए आप

काहन आयुर्वेदा कंपनी का ‘सेहत किंग’ (SEHAT KING) का सेवन करें।

सेहत किंग ही क्यों? | Why sehat king?

  • ये बिना किसी साइड इफेक्ट के आपके वजन को बढ़ाने में मदद करती है।
  • आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।
  • भूख को बढ़ाती है।
  • खाया-पिया शरीर को लगने लगता है।
  • शरीर में शक्ति और एनर्जी का संचार करती है।
  • शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में मदद करती है।
  • यहां तक कि धीरे-धीरे पिचके गाल भी सुधरने लगते हैं।

Leave a Reply

Start typing and press Enter to search

Shopping Cart

No products in the cart.