support@kaahanayurveda.com
Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310
Vajan Kaise Badhaye, Sehat Kaise Banaye, Body Kaise Banaye
गर्मियों का मौसम आते ही लोगों का खान-पान और लाइफस्टाइल बदल जाता है।
तेज़ गर्मी की वजह से भूख कम लगती है, पसीना ज्यादा आता है
और लोग हल्का खाना खाना पसंद करते हैं।
ऐसे में वजन बढ़ाना काफी मुश्किल हो जाता है।
लेकिन अगर आप सही तरीके अपनाएं,
तो गर्मियों में भी सेहत बना सकते हैं और वजन बढ़ा सकते हैं।
इस ब्लॉग में हम आपको गर्मियों में वजन बढ़ाने के लिए आहार,
एक्सरसाइज, आयुर्वेदिक नुस्खे और लाइफस्टाइल टिप्स के बारे में बताएंगे।
आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे हैं..
गर्मियों में वजन बढ़ाने के लिए ऐसा डाइट प्लान अपनाना चाहिए,
जिसमें भरपूर कैलोरी, पोषण और हाइड्रेशन हो।
केला (Banana) – गर्मियों में केला वजन बढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट फूड है। इसमें फाइबर, कैलोरी और नेचुरल शुगर होती है, जिससे वजन जल्दी बढ़ता है।रोजाना 2-3 केले दूध के साथ खाएं।
आलू (Potato) – आलू में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है।
गर्मियों में उबले या भुने आलू खाएं।
घी और शहद (Ghee & Honey) – घी में हेल्दी फैट होता है, जो शरीर में कैलोरी बढ़ाता है।
रोज सुबह एक चम्मच देसी घी में शहद मिलाकर खाएं।
ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) – गर्मियों में भी ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद है, क्योंकि इनमें गुड फैट और कैलोरी ज्यादा होती है।
5-6 बादाम, 2 अखरोट और 4-5 काजू रोज खाएं।
फुल फैट मिल्क और शेक्स – वजन बढ़ाने के लिए फुल फैट दूध पीना बहुत फायदेमंद है।
गर्मियों में आम पना, बनाना शेक, चिकू शेक और दूध पीएं।
वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि एक्सरसाइज भी जरूरी है।
1- वेट लिफ्टिंग (Weight Lifting) – मसल्स बनाने के लिए वजन उठाना सबसे फायदेमंद होता है।
2. स्क्वाट्स और लंग्स (Squats & Lunges) – इससे पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं और वजन बढ़ता है।
3. पुशअप्स और पुलअप्स (Push-Ups & Pull-Ups) – शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए ये एक्सरसाइज करें।
4. योग और स्ट्रेचिंग – योग करने से मेटाबॉलिज्म बैलेंस रहता है और शरीर मजबूत होता है।
आयुर्वेद में वजन बढ़ाने के लिए प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का उल्लेख किया गया है।
अश्वगंधा – यह शरीर की ताकत और मसल्स मास बढ़ाने में मदद करती है।
👉 रोजाना एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर दूध के साथ लें।
शतावरी – यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है।
👉 रोजाना एक चम्मच शतावरी पाउडर दूध में मिलाकर लें।
विदारीकंद – यह शरीर में बल और वजन बढ़ाने में मदद करता है।
👉 इसका सेवन गर्मियों में गुनगुने दूध के साथ करें।
यह भी पढ़ें- सेहत ना बनने के कारण जानें हिंदी में