support@kaahanayurveda.com
Shop No.1, Niwas Residency, Bindal Enclave, Kasna, Greater Noida, GB Nagar (UP)-201310
Mahilaon Me Kamzori Dur Karne Ke Upay, Female Health Tips, Women Health Care Tips in Hindi
आज की तेज़-तर्रार जीवनशैली में महिलाओं की सेहत पर भारी असर पड़ता है।
चाहे वे कामकाजी हों या गृहिणी, अनियमित दिनचर्या, पोषण की कमी और
बढ़ते तनाव के कारण कई महिलाएं कमजोरी और थकान महसूस करती हैं।
अगर आप भी लगातार सुस्ती, चक्कर, आलस्य या ऊर्जा की कमी महसूस कर रही हैं,
तो यह लेख आपके लिए मददगार होगा।
आप यह हिंदी लेख KaahanAyurveda.com पर पढ़ रहे हैं..
आज वर्तमान में महिलाआएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
वे घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों अच्छे निभाती हैं।
ऐसे में कहीं न कहीं वो अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाती हैं।
जिसके कारण वे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो जाती हैं।
महिलाओ में कमजोरी व थकान के कारणों पर चर्चा करते हैं।
जिम में ज़्यादा वर्कआउट करने या दिनभर थकाने वाले काम करने से मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है।
शरीर में आयरन, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम की कमी महिलाओं में कमजोरी का बड़ा कारण बनती है।
थायरॉयड की गड़बड़ी से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है, जिससे थकान और कमजोरी बनी रहती है।
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से ऑक्सीजन सही तरीके से नहीं पहुंच पाता, जिससे शरीर सुस्त और कमजोर महसूस होता है।
मानसिक तनाव, चिंता और नींद की कमी भी शारीरिक कमजोरी का कारण बन सकती है।
अधिक ब्लीडिंग, पीरियड्स में अनियमितता या मेनोपॉज के दौरान शरीर में कमजोरी आ सकती है।
मधुमेह, हेपेटाइटिस, एचआईवी एड्स जैसी बीमारियों से भी शरीर की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।
आइए अब महिलाओं में कमजोरी के लक्षणों पर कुछ प्वॉईन्ट्स रख दिये जायें।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक दिखे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जो अक्सर कमजोर और थकान से परेशान रहती हैं।
तो आप ए नीचे सुझाए कुछ कमजोर और थकान दूर करने के उपाय अपना सकती है।
इससे उम्मीद है कि आपको आराम मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
मुलेठी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है,
जो शरीर को ऊर्जा देने और थकान को दूर करने में मदद करती है।
आंवला आयरन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है,
जो शरीर की कमजोरी को दूर करता है।
दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन B महिलाओं के शरीर को मजबूती देने का काम करते हैं।
बादाम और अन्य सूखे मेवे मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं,
जो शरीर की कमजोरी को तुरंत दूर करने में मदद करते हैं।
केले में पोटैशियम और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं।
अंडे में मौजूद राइबोफ्लेविन और विटामिन A कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।
महिलाओं की कमजोरी और थकान को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
सही आहार, व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान रख सकती हैं।
यदि कमजोरी ज्यादा महसूस हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
यह भी पढ़ें – गर्मियों में वजन कैसे बढ़ाएं?