शरीर में शक्ति कैसे बढ़ायें? (Sharir me shakti kaise badhaye in hindi) | Shaktiwan | शक्तिवान

Vajan Badhaye Sehat Banaye Shakti Badhaye

शरीर में शक्ति कैसे बढ़ायें? (Sharir me shakti kaise badhaye in hindi) | Shaktiwan | शक्तिवान

Page Contents

शरीर में ताकत और स्टेमिना कैसे बढ़ायें? (Sharir me taqat or stamina kaise badhaye?)

शरीर में ताकत और शक्ति (Shakti) की कमी व्यक्ति को बहुत कमजोर बना देती है। सेहत नहीं बनना, वजन नहीं बढ़ना ये सब शक्तिहीन शरीर का कारण बन जाते हैं। जिन लोगों का वजन सही अनुपात में होता है। सेहत अच्छी होती है, उनकी शारीरिक शक्ति भी अच्छी होती है। इसलिए अपने शरीर को शक्तिवान बनाने का प्रयास हर व्यक्ति को करना चाहिए।

लेकिन प्रश्न यह उठता है कि आखिर शरीर में शक्ति कैसे बढ़ायें? वजन कैसे बढ़ायें और सेहत कैसे बनायें? लेकिन उससे पहले यह जानना भी जरूरी है कि शरीर का शक्तिशाली होना क्यों जरूरी है? वजन बढ़ाना क्यों जरूरी है?

शरीर का शक्तिशाली होना क्यों जरूरी है?

Shakti Kaise Badhaye
Shakti Kaise Badhaye

अच्छी सेहत और ताकतवर शरीर हर व्यक्ति का सपना होता है। लेकिन गलत खानपान और गलत लाइफ स्टाइल के कारण कई लोगों का यह सपना अधूरा ही रह जाता है। वजन नहीं बढ़ पाता, अच्छी सेहत नहीं बन पाती। ऐसे में ये सेहत बनाने के उपाय ढूंढते रहते हैं। वजन बढ़़ाने के उपाय ढूंढ़ते रहते हैं। बॉडी बनाने के लिए जिम का सहारा भी लेते हैं, लेकिन फिर भी सही रिजल्ट नहीं मिल पाता। शक्तिशाली शरीर पाने का इनका ये प्रयास ये साबित कर देता है कि अच्छी सेहत का होना बहुत जरूरी है।

दरअसल आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का दौर है। हर कोई एक-दूसरे को पछाड़ने पर लगा हुआ है। हर काम और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की होड़-सी लगी हुई है। जिसके लिए शरीर में पर्याप्त ताकत और ऊर्जा की जरूरत होती है। बिना शक्तिशाली शरीर और सेहत के कामयाबी की प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल कर पाना असंभव है।

इसके अलावा कमजोर और थका हुआ शरीर व्यक्ति को उम्र से पहले ही बूढ़ा कर देता है। वजन नहीं बढ़ने से व्यक्ति की पर्सनेलिटी तो खराब लगती ही है, साथ ही कमजोर शरीर में बीमारी भी अपना बसेरा बड़ी आसानी से बना लेती है। दुबला-पतला शरीर होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ता है। जैसे कि लोगों द्वारा दुबलेपन का मजाक उड़ाया जाना, मनपसंद जॉब नहीं मिल पाना, अधिक मेहनत नहीं कर पाना यहां तक कि शादी में भी अड़चन आने लगती है। इन सब चीजों के कारण व्यक्ति का आत्मविश्वास डगमगा जाना। ये तमाम बातें यह साबित करती हैं कि व्यक्ति के शरीर का शक्तिशाली होना कितना जरूरी है। वजन बढ़ाना जरूरी है। सेहत बनाना जरूरी है। अगर वजन नहीं बढ़ रहा है, तो वजन नहीं बढ़ने के कारण पता करने का प्रयास करें।

वजन नहीं बढ़ने के कारण (Vajan nahi badhne ke karan)

Vajan Nahi Badhne Ke Karan
Vajan Nahi Badhne Ke Karan

आपकी कोशिशों के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो कहीं इसका जिम्मेदार आपका अनहेल्थी शेड्यूल या कोई हेल्थ प्रॉब्लम तो नहीं है । कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक वजन ना बढ़ने के भी कुछ कारण होते है ।जो आपकी कोशिशो के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ने देते है । कुछ ऐसे आसान टिप्स जो आपका वजन बढ़ने में भी आपकी मदद करेगी।

आपके काफी प्रयास के बावजूद यदि आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो संभव है कि इसके लिए आपकी खराब दिनचर्या या स्वास्थ्य समस्या जिम्मेदार हो सकती है। शोधानुसार और कुछ स्वास्थ्य चिकित्सों के अनुभवों के आधार पर वजन नहीं बढ़ने के कारण नीचे बताये जा रहे हैं।

पेट से जुड़ी समस्या

पेट की समस्या भी एक वजह हो सकती है वजन नहीं बढ़ने का। कभी-कभी पेट से जुड़ी समस्या जिसे मेडिकल साइंस में इरिटेबल बाउल सिंड्रोम कहते हैं, इसके कारण भी सेहत नहीं बन पाती है। यह समस्या होने पर हमारा शरीर भोजन में से पोषक तत्वों को ग्रहण नहीं कर पाता है। इसीलिए यह भी एक बहुत बड़ा कारण होता है वजन नहीं बढ़ने का।

पूरी नींद नहीं लेना

अच्छी सेहत के लिए शरीर को पूरा आराम देने की आवश्यकता होती है। लेकिन कई लोग नींद पूरी नहीं करते हैं। कारण चाहे जो भी हो, लेकिन पर्याप्त नहीं सेहत के लिए बहुत जरूरी है। नींद के दौरान हमारी बॉडी में कार्टिसोल हार्मोन्स का निर्माण होता है। यह हर्मोन्स, शरीर में मसल्स बनाने का कार्य करते हैं। इसलिए व्यायाम के साथ-साथ पर्याप्त नींद भी बेहद आवश्यक है। अन्यथा आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

अत्यधिक तनाव

चाहे हमारा स्वास्थ्य हो या पूरा दिन हो, अधिक चिंता के कारण खराब हो जाते हैं। अत्यधिक तनाव शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगाड़ देते हैं। चिंता के कारण भूख भी मर जाती है और वजन बढ़ने में परेशानी होने लगती है।

मेटाबॉलिज्म

वजन बढ़ाने के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक होना भी बहुत जरूरी है। यदि आपका मेटाबॉलिज्म फास्ट है, तो आपका खाया-पीया तीव्र गति से पचेगा। ऐसे में आप कितना भी अधिक खा लेंगे, तो भी आपके शरीर को नहीं लगेगा।

कैलोरी बर्न

अगर आप वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अक्सर कई लोग जरूरत से ज्यादा व्यायाम कर लेते हैं। विशेषकर कोर्डियो एक्सरसाइज अधिक करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है। अधिक मात्रा में कैलोरी खर्च होने के कारण भी आप सेहत की दुनियां में पिछड़ जाते हैं। आपका वजन नहीं बढ़ पाता।

पोषक तत्व की कमी

आपके खान-पान में लापरवाही भी आपके असंतुलित वजन का कारण होती है। अगर आप पोषणुयक्त आहार नहीं ले रहे हैं, तो इसे लेना शुरू करें। न्यूट्रिशन की कमी शरीर में न होने दें। विटामिन, मिनरल्स और फैट की कमी न होने दें।

उपरोक्त बताये गये कारणों को ध्यान में रखते हुए कुछ घरेलू उपाय करने से वजन बढ़ाया जा सकता है। शरीर को शक्तिवान बनाने के लिए आप ये घरेलू उपाय अपनायें। निश्चित ही आपका वजन बढ़ेगा और सेहत बनेगी।

आप यह हिंदी लेख kaahanayurveda.com पर पढ़ रहे हैं..

वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय (Vajan badhane ke gharelu upay in hindi)

Vajan Badhane Ke Gharelu Upay
Vajan Badhane Ke Gharelu Upay

(1.) अगर आपका पाचनतंत्र सही नहीं रहता है, तो आप यह तरीका अपनायें। रात को सोने से आधा घंटा पहले गुनगुना दूध पीयें। इस दूध में आप एक चम्मच शहद जरूर डालें। खाया-पीया सही से पचेगा और आपका वजन बढ़ने लगेगा।

(2.) तेजी से वजन बढ़ाने के लिए रोजाना एक चम्मच शक्कर के साथ आधा चम्मच मक्खन मिलाकर सेवन करें। यह सेहत बनाने का घरेलू उपाय
है, जो आपको जल्दी रिजल्ट देगा। इससे फैट्स और कैलोरी बढ़ती है, जो वजन बढ़ाने में मदद करती है। यदि आपको मधुमेह रोग है, तो आप यह उपाय न करें। चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

(3.) रोज सुबह ब्रेकफास्ट में एक गिलास बनाना शेक या कोई भी जूस जरूर पिएं। कैलोरी और न्यूट्रिएंट्स का भरपूर स्रोत है यह उपाय। आपको बहुत जल्दी अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो जायेगा।

(4.) पोषणुयक्त आहार लेने के साथ-साथ आपको चाहिए कि एक कटोरी फुल क्रीम दूध से बने दही का सेवन भी करें। इस दही में शक्कर मिलाकर खाने से आपको भरपूर कैलोरी प्राप्त होगी। जिसके कारण वजन जादुई तरीके से बढ़ने लगेगा।

(5.) सुबह का नाश्ता जरूर लें। नाश्ते में आप ब्रेड के साथ पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पूरे दिन के लिए भरपूर एनर्जी मिलेगी। आप थकान महसूस नहीं करेंगे और एक्सरसाइज करने के लिए शरीर में पर्याप्त ऊर्जा का निर्माण होगा।

(6.) आपने आहार में आलू को जरूर शामिल करें। आलू में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कॉम्पलेक्स शुगर होता है। ये दोनों चीजें वजन बढ़ाने में बहुत मदद करती हैं।

(7.) शरीर में पानी की कमी हो जाने से भी वजन गिरने लगता है। आप पूरे दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। जिम करने वाले या अधिक मेहनत करने वाले लोगों को पसीना बहुत ज्यादा आता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। हार्डवर्क करने वाले लोगों को पूरे दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

उपरोक्त बताये गये वजन बढ़ाने के घरेलू तरीके आप जरूर अपनायें। आइए अब बात करते हैं कुछ वजन बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय के बारे में।

वजन बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय (Vajan badhane ke ayurvedic upay)

Vajan Badhane Ke Ayurvedic Upay
Vajan Badhane Ke Ayurvedic Upay

अश्वगंधा

Ashwagandha For Shaktiwan
Vajan Badhane Ke Liye Ashwagandha

स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रकार के रोगों में अश्वगंधा जड़ी-बूटी रामबाण का काम करती है। यह प्राचीन जड़ी-बूटी हमेशा बहुत फायदेमंद रही है। आयुर्वेद में अधिकतर इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल कई रोगों में किया जाता है। वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा एक बेहतरीन आयुर्वेदिक तरीका है। 1 गिलास दूध में 2 चम्मच की मात्रा में अश्वगंधा चूर्ण को मिलाकर सेवन करें। सुबह-शाम दो समय इस दूध को पीने से अच्छी सेहत बनती है। जो लोग पूछते हैं नेचुरल तरीके से वजन कैसे बढ़ायें, तो उन्हें इस दूध का सेवन करना चाहिए।

च्यवनप्राश

Chyawanprash For Weight Gain
Vajan Badhane Ke Liye Chyawanprash

कई लोगों की इम्युनिटी बहुत कमजोर होती है। जिस कारण वह हमेशा बीमार रहते हैं। बीमार शरीर के कारण भी वजन नहीं बढ़ता है। अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप च्यवनप्राशन का सेवन जरूर करें। आप स्वस्थ रहेंगे और वजन धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जायेगा।

मुलेठी

Vajan Badhane Ke Liye Mulethi
Vajan Badhane Ke Liye Mulethi

बदलते मौसम में अक्सर कई लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसा भी कमजोर इम्युनिटी के कारण ही होता है। इसके लिए आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। मुलेठी आपके इम्युन सिस्टम को स्ट्रॉन्न बनाने में सक्षम है। जब आप रोगमुक्त रहेंगे, तो शरीर स्वस्थ रहेगा। शरीर स्वस्थ रहेगा, तो उसका विकास भी सही से होगा। वजन बढ़ेगा और सेहत बनेगी।

किशमिश

Vajan Badhane Ke Liye Kishmish
Vajan Badhane Ke Liye Kishmish

शरीर को शक्तिवान बनाने के लिए, मजबूत शरीर पाने के लिए किशमिश का सेवन करें। किशमिश खाने का तरीका वजन बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आइए तरीका जान लें। मुठी भर किशमिश लेकर इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। जल्दी रिजल्ट पाने के लिए आप इसमें 5 से 6 अंजीर भी डाल दें। सुबह इनका सेवन करें। आप देखना तेजी से आपका वजन बढ़ना शुरू हो जायेगा।

उपरोक्त बताये गये सेहत बनाने के आयुर्वेदिक तरीके आप जरूर अपनायें। आयुर्वेदिक तरीके से वजन बढ़ाना आपको अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगा। साथ ही आपका वजन दोबारा नहीं गिरेगा।

इसी प्रकार आप स्थायी रूप से वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक पद्धति का उपयोग कर सकते हैं। याने कि वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेदिक तरीके से वजन बढ़ाने से शरीर को मजबूती मिलती है। आप अंदर और बाहर दोनों तरह से फिट और स्वस्थ रहते हैं। स्थायी रूप से वजन बढ़ता है और शरीर शक्तिशाली हो जाता है। अगर आप भी शक्तिवान बनना चाहते हैं। चाहते हैं कि एक बार वजन बढ़ जाये, तो दोबारा न गिरे। इसके लिए आप सेहत बनाने की आयुर्वेदिक दवा का सेवन करें।

वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा

Vajan Or Shakti Badhane Ki Ayurvedic Dawa : SHAKTIWAN
Vajan Or Shakti Badhane Ki Ayurvedic Dawa : SHAKTIWAN

जैसे कि अभी उपरोक्त हमने बताया कि आप शक्तिवान बनना चाहते हैं, तो आप आयुर्वेद अपनायें। आज बहुत सी जानी-मानी आयुर्वेदिक दवाईयाँ बाजार में उलपब्ध हैं। जिनकी मदद से आप निश्चित ही अपना वजन बढ़ा सकते हैं। लेकिन ये सुनिश्चित करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि आखिर कौन-सी दवा का सेवन करें। तो हम आपको एक आयुर्वेदिक दवा का नाम बता रहे हैं। वजन बढ़ाने की इस आयुर्वेदिक दवा का नाम है- शक्तिवान (SHAKTIWAN)

शरीर को शक्तिशाली बनाने वाली यह दवा (शक्तिवान) पूरी तरह आयुर्वेदिक है। जिसका निर्माण एकदम शुद्ध जड़ी-बूटियों द्वारा किया जाता है। इसी कारण से यह दवा बिना किसी साइड इफेक्ट के वजन बढ़ाती है। आपके पूरे शरीर का विकास करती है। शरीर को नई ताकत और ऊर्जा प्रदान करती है। आप हमेशा स्वस्थ और फिट रहते हैं।

शक्तिवान (weight gain herbal medicine) सहनशक्ति, ऊर्जा और विकास को बढ़ावा देने वाली है। यह आपको मसल्स (मांस) हासिल करने में मदद करती है। यह प्रोटीन, मल्टी विटामिन और मिनरल से भरपूर है। यह स्वाद में भी बढ़िया है, जो चॉकलेट की तरह है। स्त्री और पुरूष दोनों इस दवा का सेवन कर सकते हैं। इसमें कोई स्टेरॉयड नहीं है। शक्तिवान, वजन बढ़ाने का और सम्पूर्ण शारीरिक विकास का एकदम स्वस्थ तरीका है।

शक्तिवान में मौजूद जड़ी-बूटियों के गुण

अश्वगंधा

Shaktiwan me hai Ashwagandha ke gun
Shaktiwan me hai Ashwagandha

अश्वगंधा सबसे शक्तिशाली जड़ी बूटियों में से एक है, जो अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए प्रसिद्ध है। यह कसरत के बाद तनाव के प्रभावों का मुकाबला करने में मदद करता है। इसमें हमारे शरीर के नाजुक संतुलन को बनाए रखने के लिए आवश्यक विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर में मांसपेशियों और ताकत को बढ़ाता है। हमेशा से शरीर को स्वास्थ्य और ताकत प्रदान करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जाता है। आलस, थकान और शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए भी अश्वगंधा बहुत उपयोगी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने के लिए भी अश्वगंधा का प्रयोग किया जाता है।

सोयाबीन

Shaktiwan Me Hai Soybeans
Shaktiwan Me Hai Soybeans

सोयाबीन में उच्च प्रोटीन सामग्री (विटामिन, खनिज और अघुलनशील फाइबर) होती है। उच्च फाइबर सामग्री, कब्ज और उच्च कोलेस्ट्रॉल के मामलों में इसे मूल्यवान बनाती है। सोयाबीन हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है, क्योंकि इसमें जिंक, सेलेनियम, कॉपर, मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है।

शतावरी

Shaktiwan Me Hai Shatavari
Shaktiwan Me Hai Shatavari

शतावर/शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। यह खांसी को दूर करने के साथ दस्त, गुर्दे की पथरी और अवसाद का इलाज करने में मदद करता है। यह बुढ़ापा रोधी जड़ी-बूटी भी है। शतावरी आपके शरीर को ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करती है। इसके सेवन से शरीर में ताकत और जोश कमी नहीं रहती।

विदारीकंद

Shaktiwan Me Hai Vidarikand
Shaktiwan Me Hai Vidarikand

अच्छी सेहत प्रदान करने वाली औषधि है विदारीकंद। प्रतिरक्षा में वृद्वि करती है। पाचन तंत्र को ठीक करके भूख बढ़ाती है। वजन बढ़ाती है। शारीरिक दुर्बलता को दूर करके शरीर में रस, मांस और शुक्रधातु को बढ़ाती है। साथ ही यदि आप यौन दुर्बलता एवं बीमारी आदि के कारण शक्तिविहीन शरीर को स्वस्थ करना चाहते हैं, तो विदारीकंनद आपके बहुत काम आ सकता है। यह हानिकारक कोशिकाओं से बचाता है। इसके अलावा फेफड़ों, यकृत, हृदय और त्वचा के ऊतकों में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करता है।

कौंच बीज

Shaktiwan Me Hai Kaunch Beej
Shaktiwan Me Hai Kaunch Beej

कौंच बीज में प्रोटीन और स्वस्थ वसा की मात्रा होती है। यह छोटे बच्चों में वजन बढ़ाता है। उनके नियमित विकास में मदद करता है। कौंच बीज हर उम्र के लोग सेवन करते हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम, आहार फाइबर, लोहा, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सहित सभी आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है। यह ग्लूटेन फ्री होता है।

शिलाजीत

Shaktiwan Me Hai Shilajit
Shaktiwan Me Hai Shilajit

शिलाजीत में 84 से अधिक खनिज हैं। यह एक हर्बल स्वास्थ्य पूरक, प्राकृतिक प्रतिरक्षा बढ़ाने वाला है। यह शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों के बेहतर प्रदर्शन में मदद करता है। यह एक बहुत अच्छा एंटी एजिंग सप्लीमेंट और एनर्जी बूस्टर भी है।

इलायची

Shaktiwan Me Hai Elaichi
Shaktiwan Me Hai Elaichi

इलायची में कई खनिज और विटामिन होते हैं। साथ ही कुछ आवश्यक फाइबर भी होते हैं। यह रक्तचाप को कम करती है, सांस लेने में सुधार करती है। भोजन को पचाने में मदद करती है। यह ट्यूमर से लड़ने और तनाव को कम करने का कार्य करती है। शरीर को बैक्टीरिया से सुरक्षित रखती है और आपके लीवर की रक्षा करती है।

लोह भस्म

Shaktiwan Me Hai Loha Bhasma
Shaktiwan Me Hai Loha Bhasma

लोहा भस्म खनिज आधारित आयुर्वेदिक औषधि है। यह एनीमिया, सामान्य दुर्बलता, प्लीहा वृद्धि, यकृत वृद्धि और हर्निया का इलाज करता है। यह आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया और भूख न लगना और अपच के लिए सबसे अच्छा है। यह शक्ति और प्रतिरक्षा में सुधार करता है।

शर्करा

Shaktiwan Me Hai Glucose
Shaktiwan Me Hai Glucose

ग्लूकोज (शर्करा) ऊर्जा का स्रोत है। यह सहनशक्ति को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मस्तिष्क को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए ग्लूकोज की आवश्यकता होती है। मांसपेशियों को ऊर्जा के लिए ग्लूकोज की आवश्यकता होती है, जो कसरत के बाद मांसपेशियों का पुनर्निर्माण करती है।

शक्तिवान आयुर्वेदिक दवा के स्वास्थ्य लाभ

Sharir Me Taqat Or Stamina Ko Badhaye
Sharir Me Taqat Or Stamina Ko Badhaye

कैलोरी बिल्ड अप

शक्तिवान की न्यूनतम मात्रा लेने से ही अधिक से अधिक पोषक तत्व शरीर को मिल जाते हैं। जिससे आपको भरपूर कैलोरी मिल जाती है, जोकि आसानी से पचने वाली है।

शरीर को फिट और स्वस्थ रखती है

शक्तिवान पचने में बेहद आसान है। इसका सेवन करने से आपका शरीर मजबूत व शक्तिशाली होता है। साथ ही आपकी फिटनेस को बरकरार रखते हुए मांसपेशियों के निर्माण में मदद करती है।

आपके शरीर को ऊर्जा देती है

शक्तिवान की मदद से आपको कसरत के दौरान भारी मात्रा में ऊर्जा मिलती है, जो आपको उचित बल और सहनशक्ति सुनिश्चित करती है। जोश और ताकत से आपको भर देती है।

स्टैमिना बिल्ड अप

शक्तिवान में अश्वगंधा जैसे तत्व मांसपेशियों में रक्त की आपूर्ति को बढ़ाते हैं। आपकी सहनशीलता में वृद्धि करती है। जिम व घर पर एक्सरसाइज के दौरान आपको भरपूर स्टेमिना देती है।

शक्तिवान की अन्य विशेषताएं

पाचन में सुधार

शक्तिवान अपने बहु विटामिन और खनिजों के साथ चयापचय को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें सोयाबीन, विदारीकंद जैसे तत्व मौजूद हैं, जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं।

ऊर्जा बढ़ाता है

शक्तिवान एक समग्र ऊर्जा को बढ़ावा प्रदान करता है। यह कसरत के प्रदर्शन को बढ़ाता है और मांसपेशियों की थकान को कम करता है। यह आपको सक्रिय और ऊर्जावान बनाता है।

प्रोटीन से भरपूर

शक्तिवान वेट गेनर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए चॉकलेट फ्लेवर्ड प्रोटीन सप्लीमेंट है। जिसे बॉडी बिल्डर और पावर लिफ्टर के लिए अनुशंसित किया जाता है।

वजन बढ़ाना

ऐसे दुबले-पतले लोग जो सही आकार के साथ पूरे शरीर का विकास करना चाहते हैं, उनके लिए शक्तिवान एकदम सही सप्लीमेंट है। इसमें मौजूद अवयव, आपके शारीरिक विकास को जल्दी से बढ़ावा देते हैं। आपका वजन बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं।

शक्तिवान कैसे काम करता है?

वजन बढ़ाने की मुख्य बात यह है कि आपके शरीर को काम करने के लिए जितनी कैलोरी चाहिए, उससे ज्यादा कैलोरी खाएं। शक्तिवान में आसानी से पचने वाली कैलोरी का अतिरिक्त सेवन करने के लिए छोटे पैकेट में बड़ी मात्रा में पोषण होता है। इसमें प्रोटीन, मल्टी विटामिन और मिनरल होते हैं।

यह उन लोगों के लिए अनुशंसित है, जो वजन बढ़ाने के लिए संघर्ष करते हैं। जैसे, उच्च बेसल चयापचय दर वाले लोग। ऐसे लोग अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन करने के बावजूद वजन नहीं बढ़ा पाते हैं। शक्तिवान चयापचय में सुधार करता है और पाचन तंत्र को बढ़ाता है।

शक्तिवान प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों के लाभ के लिए आवश्यक मुख्य पदार्थ है। यह ऊर्जा, सहनशक्ति और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। यह आपको मजबूत और स्वस्थ बनाता है।

शक्तिवान की खास खूबियाँ

संतुलित पोषण

शक्तिवान में मांसपेशियों के लाभ के लिए आवश्यक प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, खनिज आदि होते हैं।

ग्रोथ प्रमोटर

शक्तिवान मानव शरीर में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हार्मोन को बढ़ाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

शक्तिवान प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और आपको स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

कोई स्टेरॉयड नहीं

यह एक प्राकृतिक मांसपेशी गेनर है और स्टेरॉयड, हानिकारक रसायनों और मिठास से मुक्त है।

सुरक्षित और गैर-नशे की लत

यह सुरक्षित और गैर-नशे की लत है। वजन बढ़ाने के लक्ष्य तक पहुंचने के बाद आप निश्चित रूप से इसे लेना बंद कर सकते हैं।

तनाव मुक्ति

शक्तिवान में ऐसी जड़ी-बूटियां होती हैं जो तनाव और चिंता को कम करने में कारगर हैं।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Open chat
1
काहन आयुर्वेदा - प्रकृति का वरदान
नमस्कार! आपकी क्या सहायता कर सकते हैं?